फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Taking my idol's wicket in IPL is like turning my dream into reality: Nishad

आईपीएल में अपने आर्दश की विकेट लेना मेरा सपने को हकीकत में बदलने जैसा : निषाद

Sun, 01 Feb 2026 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Taking my idol's wicket in IPL is like turning my dream into reality: Nishad
चंडीगढ़। पंजाब किंग्स के नए खिलाड़ी विशाल निषाद इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पदार्पण करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उदयपुर में प्री-सीजन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के दौरान इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने सफर और उन अनुभवों के बारे में बताया जिन्होंने उन्हें आकार दिया।
विज्ञापन

विराट कोहली के बेहद बड़े प्रशंसक निषाद ने बताया कि कैसे पूर्व भारतीय कप्तान ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। निषाद ने कहा कि मेरे आदर्श विराट कोहली हैं। मैं उनके रवैये और उनके जुनून से प्रेरित हूं। वे मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। निषाद से पूछा गया कि अगर वह अपने आदर्श कोहली का विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह कैसे जश्न मनाएंगे। उन्होंने जवाब दिया कि अगर मैं उनका विकेट लेता हूं तो मैं उनके पैर छूऊंगा क्योंकि वह मेरे आदर्श हैं।
विज्ञापन

निषाद ने अपने मुश्किल दौर के बारे में कहा कि मैं अपने पिता के साथ जाता था और उनके काम में मदद करता था। मैंने तो क्रिकेट छोड़ने के बारे में भी सोचा था। मेरी मां ने मुझसे कहा कि इस खेल को छोड़ दो और कुछ और सीख लो क्योंकि क्रिकेटर बनना बहुत मुश्किल है। लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैंने उनसे कहा था कि मां मैं जरूर करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मेरे परिवार ने मेरा दृढ़ संकल्प देखा तो वे भी मेरे साथ खड़े हो गए। शुरुआत में मैं टेनिस बॉल क्रिकेट खेलता था। एक दोस्त ने मुझे गेंद फेंकते हुए देखा और मेरी खेलने की शैली पसंद आने पर उसने मुझे चमड़े की गेंद से खेलने का सुझाव दिया। उसके बाद मैंने गंभीरता से अभ्यास करने का फैसला किया। यहीं से सब कुछ शुरू हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे कोच ने मुझसे तीन साल तक कोई फीस नहीं ली। आखिरकार मैंने उत्तर प्रदेश में एक स्थानीय टी20 टूर्नामेंट में खेला और अच्छा प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में दो साल खेलने के बाद, मैं यहां (पंजाब किंग्स के साथ) आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed