Amritsar News: तख्त श्री पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह तनखैया घोषित
तख्त श्री पटना साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से अपनाई गई अनियमितताओं और जत्थेदार की नियुक्ति के विवाद पर विचार के बाद श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबों ने तख्त श्री पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, प्रबंधकीय कमेटी के सदस्यों महिंदर सिंह ढिल्लों, राजा सिंह और इंद्रजीत सिंह को तनखैया घोषित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तख्त श्री पटना साहिब की प्रबंधक कमेटी की ओर से अपनाई गई अनियमितताओं और जत्थेदार की नियुक्ति के विवाद पर विचार के बाद श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच सिंह साहिबों ने तख्त श्री पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह, प्रबंधकीय कमेटी के सदस्यों महिंदर सिंह ढिल्लों, राजा सिंह और इंद्रजीत सिंह को तनखैया घोषित किया है।
तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर को भी सेवाओं से हटाने का आदेश जारी किया है। बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख्त श्री आनंदपुर साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह, श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी सुलतान सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह और भाई मंगल सिंह शामिल हुए।
इसके साथ ही श्री अकाल तख्त साहिब की आदेश पर तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधकीय बोर्ड के सदस्य हरबंस सिंह, चरणजीत सिंह, गोबिंद सिंह लौंगोवाल, जगजोत सिंह सोही, इंद्रजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, महिंदरपाल सिंह ढिल्लों और राज सिंह पेश हुए। परंतु इंद्रजीत सिंह और हरबंस सिंह के पहले से ही तनखैया घोषित होने के कारण वापस भेज दिया गया।
पांच सिंह साहिब की बैठक के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इसमें कहा गया कि जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर से तख्त साहिब की सेवाएं पूरी तरह वापस ली जाती हैं। तख्त साहिब के प्रबंधों, जत्थेदार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कमेटी जारी रखेगी और उसकी रिपोर्ट श्री अकाल तख्त साहिब पर भी सौंपेगी।
यह भी आदेश पारित
- श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व कार्यक्रमों के बाद 15 जनवरी तक तख्त साहिब की संविधान के अनुसार नई प्रबंधकीय कमेटी का चुनाव करवाया जाए।
- महिंदर सिंह और राजा सिंह ने तनखैया घोषित होने के बावजूद कमेटी के प्रबंधों पर कब्जा जमा लिया। कमेटी के फैसलों को रद्द कर रिपोर्ट दी जाए।
- एडिशनल हेड ग्रंथी ज्ञानी बलदेव सिंह के पास से पांच बाणियों का पाठ मूंह जुबानी सुनकर उसका वीडियो बनाएं और उसे श्री अकाल तख्त साहिब पर भेजें। अगर ज्ञानी बलदेव सिंह ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उनको पांच प्यारों से बाहर निकाला जाए।
- तख्त साहिब की कामों में सहयोग देने के लिए बाबा मेजर सिंह, सूरज सिंह नलवा, महाराजा सिंह, गुरचरण सिंह ग्रेवाल और अजीत सिंह को कमेटी में शामिल किया जाता है।
आदेश को बताया पक्षपाती, स्वीकार करने से इन्कार
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा मंगलवार को बुलाए गए तख्त श्री पटना साहिब के सदस्यों ने श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दी गई सेवा को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इस मुद्दे पर तख्त साहिब बोर्ड के अध्यक्ष मोहिंदरपाल सिंह ढिलो ने श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले के बारे में कुछ भी करने से इनकार कर दिया लेकिन महासचिव राजा सिंह, सदस्य डॉ. गुरमीत सिंह और हरपाल सिंह जौहल ने जत्थेदार के फैसले को खारिज कर दिया है।