फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Take the Manimajra Market two-wheeler .. Car entry closed

मनीमाजरा के बाजारों में चार पहिया वाहनों की एंट्री हुई बंद .... पुलिस ने बाजारों के बाहर एंट्री प्वाइंट पर बैरिकेड लगाकर एंट्री

Tue, 21 Jul 2020 04:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Take the Manimajra Market two-wheeler .. Car entry closed
मनीमाजरा। शहर के तंग बाजारों में भीड़भाड़ को रोकने के लिए पुलिस ने चारपहिया वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को बाजारों के एंट्री प्वाइंट पर बैरिकेड लगा दिया। अब बाजार में सिर्फ दोपहिया वाहन ही अंदर जा पाएंगे। यहां कई दिनों से सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। वहीं, दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी वजह यह है कि जब भी कोई चारपहिया वाहन अंदर बाजार में दुकानों के आगे सामान उतारता या लोड करता है, तो उस दौरान लोगों को निकलने के लिए रास्ता बहुत कम मिलता है। ऐसे में वहां काफी समय भीड़ इकट्ठी हो जाती है। अब किसी भी दुकानदार को अपना सामान वाला वाहन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नीरज सरना ने बताया कि बाजारों से भीड़ कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे दोपहिया वाहन आराम से निकलेंगे और पैदल चलने वाले लोग भी दूरी बनाकर चल सकेंगे। समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने कहा कि कोरोना को जड़ से खत्म करना है तो सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पुलिस की सख्ती जरूरी है। बता दें कि पिछले 2 सप्ताह में मोरी गेट बाजार में कोरोना संक्रमण के कुछ मामले सामने आए हैं। इनमें एक परिवार के कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed