फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tagore Theatre, chandigarh event, punjab play humas

आज की सच्चाई को दिखाती पंजाबी नाटक ‘हुमस’ का मंचन, खूब तालियां बजीं

Sun, 13 Nov 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Tagore Theatre, chandigarh event, punjab play humas
पंजाबी नाटक ‘हुमस’ का मंचन
‘आज इंसान इतना स्वार्थी हो चुका है कि हर जगह पर अपना लाभ देखता है। 21वीं शताब्दी में पहुंचने के बाद भी इंसान धर्म, जाति की जंजीरों में जकड़ा हुआ है। रिश्तों में प्यार की जगह दरार व स्वार्थ आ चुका है।’ 
विज्ञापन

यह कहना है पटियाला के सार्थक रंगमंच के डायरेक्टर लखा लहरी का, जो टैगोर थिएटर में सुचेतक रंगमंच मोहाली द्वारा आयोजित ‘गुरशरन सिंह नाट उत्सव’ में शामिल होने के लिए टैगोर थिएटर पहुंचे थे। वहां शनिवार को उनके थिएटर ग्रुप सार्थक रंगमंच की ओर से  पंजाबी नाटक ‘हुमस’ का मंचन हुआ।
विज्ञापन


 किरपाल कजाक द्वारा लिखे इस नाटक में इंसान की चारों अवस्थाओं बचपन, जवानी, गृहस्थ और बुढ़ापे का जिक्र किया गया। नाटक  की शुरुआत एक स्कूल के सीन से होती है जहां पर एक बच्चे को धर्म पर सवाल पूछने पर टीचर की डांट सुननी पड़ती है। साथ ही में यह भी दिखाया गया कि मां बाप अपनी इच्छा अपने सपने अपने बच्चों पर लाद देते हैं और उनसे उनके अरमानों के बारे में पूछा ही नहीं जाता। जीवन की दूसरी स्टेज पर जाकर युवाओं में नौकरियों को लेकर हुमस रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारें उनके सामने सपने तो परोस देती है जो कि हकीकत से कोसो दूर होते हैं। वहीं गृहस्थ जीवन को दिखाते हुए पति पत्नी के बीच की तकरार को दिखाया जाता है। अंत में एक बुजुर्ग पति पत्नी की कहानी को दिखाया गया जो अपने बच्चों के कारण एक दूसरे से अलग रहते हैं। वह अपने बच्चों से इतना तंग आ जाते है कि अंत में  उन्हें यह कहकर छोड़कर चले जाते हैं - ‘हुण समा आ गया है इस हुमस भरी दुनिया तो दूर ताजी हवा विच्च साह लईए। ’
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed