{"_id":"03b17088b0e7228fcfb7124c3efa8c07","slug":"tablet-will-be-caught-vehicle-theif","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैबलेट के जरिए पकड़े जाएंगे चोरी के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैबलेट के जरिए पकड़े जाएंगे चोरी के वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 07 May 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में चोरी के वाहन अब पुलिस की नजर से नहीं बच पाएंगे। उन्हें मौके पर पकड़ा जा सकेगा। इसके लिए हरियाणा की यातायात पुलिस को टैबलेट उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें वाहन नंबर फीड करते हुए वाहन से संबंधित पूरी जानकारी मौके पर ही उपलब्ध हो जाएगी। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मियों को उपलब्ध करवाए गए टैबलेट को अपराध शाखा के सर्वर से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस टैबलेट की मदद से पुलिस मुलाजिम किसी भी संदिग्ध वाहन की पूरी जानकारी वाहन नंबर से प्राप्त कर सकेंगे।
यदि वाहन चोरी का हुआ तो सर्वर से तुरंत जानकारी मिल जाएगी और संदिग्ध वाहन को मौके पर ही काबू किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले गाड़ियों की चेकिंग के दौरान चोरी या तस्करी की गाड़ियों की पहचान या जांच पड़ताल के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस द्वारा यातायात पुलिस को आधुनिक तकनीक से जोड़कर और अधिक सक्षम बनाया गया है ताकि चोरी के वाहनों को आसानी से पकड़ा जा सके।