फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tableau of Haryana will be included in 26 January parade After five years

गणतंत्र दिवस: पांच साल बाद 26 जनवरी परेड में शामिल होगी हरियाणा की झांकी, राजपथ पर विजयगाथा कहेंगे प्रदेश के खिलाड़ी

Fri, 31 Dec 2021 04:04 AM IST
ajay kumar प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 31 Dec 2021 04:04 AM IST
सार

पांच साल बाद हरियाणा की झांकी राजपथ पर दिखेगी। प्रदेश के खिलाड़ी भी अपनी विजयगाथा कहेंगे। वहीं देशभर के अन्य खिलाड़ी इनसे प्रेरणा लेंगे। इससे पहले साल 2017 में हरियाणा की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुई थी। 

विज्ञापन
Tableau of Haryana will be included in 26 January parade After five years
राजपथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

26 जनवरी की परेड में हरियाणा के खिलाड़ी प्रदेश की विजयगाथा देश की जनता के सामने कहेंगे। सूबे के इन सूरमाओं की कहानी से देशभर के खिलाड़ी प्रेरणा लेंगे। पांच साल बाद यह नजारा 26 जनवरी की परेड में राजपथ पर देखने को मिलेगा, जिसमें थीम ओलंपिक की तर्ज पर होगी। प्रदेश के दिग्गज खिलाड़ी यहां एक रथ पर मौजूद रहेंगे। 2017 में हरियाणा की झांकी परेड में शामिल हुई थी। जिसके बाद अब 2022 में यह मौका राज्य को हासिल होगा।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में मेडल हासिल करने वाले सभी खिलाड़ियों समेत पैरालंपिक खिलाड़ी भी इस झांकी में शामिल होंगे। थीम के आधार पर भगवान श्रीकृष्ण के कुरुक्षेत्र स्थिति रथ जैसी झांकी होगी। जिस पर नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पूनिया सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। झांकी में शामिल होने वाला रथ इतना भव्य बनाया जाएगा कि हरियाणा की थीम को आधा तो यह रथ ही प्रदर्शित कर देगा। इस थीम के लिए लोक संपर्क विभाग ने अथक मेहनत की है। 
विज्ञापन


खेल में हरियाणा बढ़ा रहा देश का गौरव: मनोहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मानना है कि चूंकि भारत आजादी के अमृत महोत्सव का 75वां वर्ष मना रहा है। इसलिए खेल के क्षेत्र में हरियाणा का योगदान पूरे देश का गौरव बढ़ा रहा है। इसलिए इस विजय रथ पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल हस्तियां सवार होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


झांकी में 12 राज्य शामिल
झांकी में कुल 12 राज्यों को शामिल किया गया है। जिसमें अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed