{"_id":"c4aa136392bd677f57919db1d4512200","slug":"t20-world-cup-2016-match-will-play-in-pca-mohali-stadium-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PCA मोहाली में खेले जाएंगे टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PCA मोहाली में खेले जाएंगे टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Dec 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीए स्टेडियम मोहाली में 2016 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड के मुकाबले खेले जाएंगे। पीसीए में अगले वर्ष मार्च-अप्रैल माह में वर्ल्ड कप के पुरुष और महिला मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
इससे पहले मोहाली 50 ओवर के 1996 और 2011 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुका है। पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को एक और पाकिस्तान के दो मैच यहां पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन
जिसमें 22 मार्च को न्यूजीलैंड-पाकिस्तान, 25 मार्च को पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया और 27 मार्च को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला जाएगा।
वहीं, महिला टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबलों में 18 मार्च को न्यूजीलैंड-आयरलैंड के बीच, 20 मार्च को श्रीलंका-आयरलैंड, 27 मार्च को भारत-वेस्टइंडीज केबीच मैच होंगे।
विज्ञापन
एक ही दिन में दो मैच
पीसीए में एक ही दिन में दो मैच खेले जाएंगे। जिनमें 27 मार्च को दोपहर को महिला वर्ग में भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा। इसके बाद उसी दिन शाम को पुरुष वर्ग में टीम इंडिया आस्ट्रेलिया के साथ मैच खेलेगी।