फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   t-20 world cup, srilanka team, girl srilanka team, chamari attapattu, chandigarh

श्रीलंका की कप्तान शशिकला चोटिल, वर्ल्ड कप से बाहर

Mon, 21 Mar 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 21 Mar 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
t-20 world cup, srilanka team, girl srilanka team, chamari attapattu, chandigarh
श्रीलंका की महिला टीम - फोटो : file
टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को पीसीए स्टेडियम मोहाली आयरलैंड और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले श्रीलंका टीम के लिए एक बुरी खबर है। टीम की कप्तान शशिकला चोटिल हो चुकी हैं और वह वर्ल्ड कप में दोबारा नहीं खेल पाएंगी। शशिकला अपने देश लौट चुकी हैं। वहीं उनकी श्रीलंका टीम की कमान उप कप्तान चमारी अट्टापटू को दी गई है। उनके पास कप्तानी का कोई खास अनुभव नहीं है। वह 12 एकदिवसीय और 10 टी-20 मैच खेल चुकी हैं। कप्तान शशिकला की जगह अनुष्का को टीम में रखा गया है। जो आलराउंडर की भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन


हमारे लिए बड़ा झटका
श्रीलंका टीम की उपकप्तान चमारी अट्टापटू ने कहा की हैस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हुई हैं। यह हमारे लिए बड़ा झटका है। उनकी कमी टीम को खलेगी। उन्होंने कहा कि शशिकला ने कई महत्वपूर्ण मुकाबले में टीम को जीत दिला चुकी हैं। उनकी जगह लेने वाली खिलाड़ी भी बेहतर है। हमारी टीम आयरलैंड के साथ बेहतरीन क्रिकेट खेलेगी।
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेटर पसंद
टीम की कमान मिलने पर चमारी अट्टापटू काफी उत्साहित दिखाई दी। उन्हाेंने कहा कि टीम युवा और अनुभवी खिलाड़ियाें से लैस है। उन्हाेंने बताया कि भारतीय क्रिकेटरों में विराट कोहली काफी पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वह उनके खेलने के स्टाइल से काफी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगा मुकाबला
पीसीए स्टेडियम में रविवार को आयरलैंड और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच होगा। दोनों टीमों की स्थिति लगभग एक जैसी है। दोनों टीमें पहला मैच हार चुकी हैं और दोनों को ही पहली जीत की दरकार है। दोनों टीमों को पहले मैच में न्यूजीलैंड से ही शिकस्त मिली है। श्रीलंका को न्यूजीलैंड ने दिल्ली में हराया था जबकि आयरलैंड को न्यूजीलैंड ने मोहाली में ही विशाल शिकस्त दी थी। मैच से पहले टीम ने शनिवार को जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed