फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   syndicate meeting today, taken important decision

सिंडिकेट की बैठक आज, होंगे कई फैसले

Sat, 07 Dec 2019 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
syndicate meeting today, taken important decision
चंडीगढ़। पीयू सिंडिकेट की बैठक शनिवार को होने जा रही है। इसमें कई प्रस्ताव पास होंगे। इस बार बैठक में सेल्फ फाइनेंस कोर्स करने के लिए लोन पर दी जाने वाली सब्सिडी बढ़ाई जाएगी। बैठक के लिए पूरा खाका तैयार हो गया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि पीयू हर साल सेल्फ फाइनेंस कोर्स करने के लिए विद्यार्थियों को लोन की सुविधा देता है। इस सुविधा पर 25 हजार तक की सब्सिडी भी विद्यार्थियों को मिलती है। अब यह सब्सिडी की रकम 50 हजार तक करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही कुल लोन बजट को भी बढ़ाए जाने की तैयारी है। यूबीएस विभाग में स्पोटर्स कोटे से होने वाले एडमिशन की प्रक्रिया में भी बदलाव करने की बात सामने आ रही है। विजन 2025 भी सिंडिकेट में रखा जाएगा। भविष्य में पीयू क्या करेगा, यह पूरी योजना इस विजन में है। विभागों को अधिकार अधिक दिए जाने का भी प्रस्ताव आएगा। उधर, सिंडिकेट चुनाव को लेकर भी मंथन अलग से बैठक में होगा। सूत्रों का कहना है कि सिंडिकेट के मेंबर बैठक में आएंगे तो उसके बाद सभी ग्रुप मिलकर रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed