फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Symptoms of corona found in a student living in PU, admitted

पीयू में रह रहे छात्र में मिले कोरोना के लक्षण, कराया गया भर्ती

Wed, 08 Jul 2020 11:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of corona found in a student living in PU, admitted
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल में रह रहे छात्र में कोरोना के लक्षण मिले हैं। छात्र को एहतियातन जीएमएसएच-16 में भर्ती कराकर कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल ले लिए गए हैं।
विज्ञापन

पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर सात में फिलहाल 13 स्टूडेंट्स कर रहे हैं। इनमें से तीन अफगानिस्तान के हैं। सूत्रों का कहना है कि एक छात्र को मंगलवार रात से तेज बुखार आ रहा है। अधिकारियों के कहने पर छात्र पीयू के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के बाद छात्र को जीएमएसएच-16 भेजा गया। जहां कोरोना के लक्षण मिलने पर सैंपल लेकर छात्र को वार्ड में रखा गया है। हॉस्टल में चूंकि 13 छात्र हैं, ऐसे में छात्र की जांच रिपोर्ट आने तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा। देर रात तक छात्र की रिपोर्ट नहीं आई थी। मालूम हो कि पीयू प्रशासन छात्रों को हॉस्टलों से घर इसलिए भेजना चाहता है ताकि छात्र सुरक्षित रह सकें। यदि छात्र पॉजिटिव मिला तो पीयू को जवाब देना भारी पड़ जाएगा और कैंपस के अन्य स्टूडेंट्स में भी कोरोना फैल सकता है। इसकी चेन लंबी हो सकती है। पीयू प्रशासन का मन है कि बचे लगभग 140 छात्रों को घर भेजा जाए ताकि सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed