फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'SYL like Punjab and Haryana are also political leaders'

'SYL पर पंजाब की तरह हरियाणा के नेता भी कर रहे हैं राजनीति'

Sat, 31 Dec 2016 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 31 Dec 2016 02:05 PM IST
विज्ञापन
'SYL like Punjab and Haryana are also political leaders'
अनिल विज

इनेलो नेता अभय चौटाला के मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चौटाला उस नखटे की तरह हैं, जो चाहता है सभी नखटे हो जाएं।

विज्ञापन


विज ने कहा कि एसवाईएल मुद्दे पर पंजाब की तरह हरियाणा के नेता भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। 

सवा दो साल बाद भी खेल विभाग में खिलाड़ियों को नौकरी नहीं मिलने के मामले में विज ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि अभी इसके लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है। 

विज्ञापन

अभय चाहते हैं सब उनकी तरह नखटे हो जाएं : विज

'SYL like Punjab and Haryana are also political leaders'
अभय चौटाला

इसमें नई नौकरी के केस नहीं आए हैं, बल्कि पिछली कांग्रेस की सरकार की ओर से खिलाड़ियों से किए भेदभाव के मामले जरूर आए हैं। विज ने कहा कि कांग्रेसी नेता सुरेश कलमाड़ी के आईओए के आजीवन अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद अभय चौटाला को भी पद छोड़ना चाहिए। 

इस पद पर साफ सुथरी छवि के नेता को रहने का अधिकार है। अभय पर आय से ज्यादा संपत्ति का मामला विचाराधीन है। 

विज ने बताया कि इसी कड़ी में प्रदेश के हर नागरिक का हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा और इस योजना के तहत प्रदेश के हर कार्डधारक के सभी जरूरी टेस्ट भी करवाएं जाएंगे, जिससे रोगी और सरकार को भी पता लग सके कि प्रदेश में किस बीमारी के कितने मरीज हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed