फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   syl controversy, sutlej yamuna link canal, punjab govt, haryana govt, mohali, protest

SYL और बिल के समर्थन में उतरे बनूड़ के किसान, विरोध प्रदर्शन

Tue, 22 Mar 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनूड़(मोहाली) Updated Tue, 22 Mar 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
 syl controversy, sutlej yamuna link canal, punjab govt, haryana govt, mohali, protest
एसवाईएल के समर्थन में आए किसान नहर पाटने का विरोध करते हुए - फोटो : अमर उजाला
एसवाईएल नहर और बिल के समर्थन में अब बनूड़ के किसान भी उतर आए हैं। उन्होंने बनूड़ में नहर पाटने का विरोध करते हुए धरना दिया। विधानसभा में सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को बंद करने के लिए पास किए गए बिल के बाद अकाली वर्करों ने नहर भरनी शुरू कर दी थी। किसानों की हमदर्दी लेने के लिए शुरू किया गया यह खेल अब सत्ताधारी और विरोधी पार्टियों के लिए गले की हड्डी बनने लगा है।
विज्ञापन


सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने चितकारा युनिवर्सिटी के पास हाईवे पर धरना देकर नहर बंद करने का विरोध किया। किसानों का कहना है कि उनको नहर से पानी चाहिए, जिससे वह खेतों की सिंचाई कर सकें। बता दें कि चितकारा युनिवर्सिटी के पास अकाली वर्करों ने जेसीबी मशीनें लगाकर एसवाईएल नहर बंद कर दी थी।
विज्ञापन


मार्केट कमेटी के चेयरमैन साधू सिंह खलोर, किसान यूनियन के प्रधान बलवंत सिंह नंडियाली, आम आदमी पार्टी के जिला सचिब बलबीर सिंह पुंज, मुख्तियार सिंह पूर्व सरपंच नडियाली, महिंदर सिंह, पुनीत जैन, अमर सिंह पूर्व सरपंच मिर्जापुर, सुखदेव सिंह वजीदपुर, प्रेम कुमार मानकपुर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को मूर्ख बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बनूड़, राजपुरा, डेराबस्सी, लालड़ू और घनोर क्षेत्रों में जहां एसवाईएल नहर निकलती है, वहां के किसानों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर नहर नहीं चली तो इस क्षेत्र के किसानों की जमीनें बंजर हो जाएंगी। साथ ही किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाएंगे। किसानों ने घोषणा कि अगर राज्य सरकार ने एसवाईएल नहर बंद करने का निर्णय वापस नहीं लिया तो वह गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।


वह बताएंगे कि सरकार 2017 की विधान सभा के चुनाव नजदीक आते देख नहर को बंद करने का ड्रामा कर रही है। किसानों ने कहा कि इसकी शुरुआत गांव जांसलां, जासली और फरीदपुर गढ़ी से गई है। इस मौके पर किसानों ने कहा कि अगर सरकार ने नहर बंद करने का निर्णय वापस नहीं किया तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed