{"_id":"582efd7a4f1c1b39298ffb7e","slug":"syl-canal-returning-land-process-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल नहर की जमीन किसानों को वापसी करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल नहर की जमीन किसानों को वापसी करने की प्रक्रिया शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 18 Nov 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर की जमीन किसान मालिकों को वापस देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा लिए गए फैसले से किसानों में खुशी का माहोल बन गया है।
विज्ञापन
राजपुरा की तहसील कम्पलैक्स में शुक्रवार को राजपुरा व घनौर के 46 गांवों की 1528 एकड़ अधिग्रहित किसानों की जमीन के इंतकाल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है इस अभियान के तहत डी.सी पटियाला रामवीर सिंह व एसडीएम राजपुरा हरप्रीत सिंह सूदन ने पटवारियों को हिदयात जारी करते हुए कहा कि जिन किसानों की जमीन एसवाईएल नहर में आती है उनके नाम पर जमीन राजस्व रिकार्ड में दर्ज कर दी जाए।
विज्ञापन
इरीगेशन विभाग के सचिव काहन सिंह पन्नू द्वारा जमीन के नोटिफिकेशन जारी करने के उपरांत वीरवार से जिला प्रशासन ने नहर में आने वाली जमीन के मालिकों की सूची तैयार करते हुए शुक्रवार से इंतकाल चढ़ाने की प्रक्रिया जोरशोर से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं एसडीएम राजपुरा
सतलुज यमुना लिंक नहर
- फोटो : फाइल फोटो
शुक्रवार शाम तक करीब 11 गांवों के किसानों के नाम इंतकाल के तहत मालिकाना हक दे दिया गया है राजस्व रिकार्ड में उनकी एंट्री दर्ज करवा दी गई है यह प्रक्रिया देर रात्री तक चलने की सम्भावना हैं।
क्या कहते हैं एसडीएम राजपुरा
एसडीएम हरप्रीत सिंह सूदन का कहना है कि पंजाब सरकार के दिशा निर्देश पर सर्वे रिपोर्ट तैयार कर किसानों की जमीन वापसी पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है पटवारियों को जांच पड़ताल करने व इंतकाल करवाने की हिदायतें जारी की गई हैं जिसके चलते राजस्व रिकार्ड में उन सभी किसानों के नाम दर्ज करवाए जा रहे है।
जिनकी जमीन एसवाईएल नहर में थी वहीं तहसीलदार हीरालाल नफरी व नायब तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा का कहना है कि आदेशों के मुताबिक सर्वे करवाकर इंतकाल चढ़ाये जा रहे हैं अभी तक 11 इंतकाल रजिस्ट्र में दर्ज करवाए गए हैं बाकी कार्य भी तेज गति से चलाया जा रहा है