{"_id":"5c25b4fabdec2262750792ae","slug":"swine-flu-in-haryana-health-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू: भिवानी में दो की मौत, हिसार में 10 दिन में 8 लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू: भिवानी में दो की मौत, हिसार में 10 दिन में 8 लोगों की जान गई
Fri, 28 Dec 2018 11:05 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/हिसार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी/हिसार
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
swine flu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जैसे ही पारा गिरा, स्वाइन फ्लू ने पांव पसार लिए। अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं कई अस्पताल में भर्ती हैं। स्वाइन फ्लू से भिवानी में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य पीड़ितों की हालत चिंताजनक है। दोनों हिसार के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि करते हुए गांव का दौरा किया। मृतकों और पीड़ितों के संपर्क में रहने वालों की जांच करवाई जा रही है।
कैरू क्षेत्र के एक गांव निवासी 29 साल के युवक संजय को तेज बुखार होने पर 24 दिसंबर को हिसार के निजी अस्पताल अस्पताल में भर्ती करवाया था। 26 दिसंबर को सैंपल की जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। वीरवार सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक शादीशुदा था और उसका एक साल का बेटा है।
वहीं, 22 दिसंबर को बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव की 32 साल की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। महिला को 20 दिसंबर को हिसार के निजी नर्सिंग होम में दाखिल करवाया गया था। 21 दिसंबर को सैंपल भेजा गया। 22 दिसंबर को गंभीर हालत में परिजन उसे हिसार से पीजीआई रोहतक ले जा रहे थे, रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। 26 दिसंबर को सैंपल की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ माह की बच्ची को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बच्ची 20 दिसंबर से हिसार में उपचाराधीन है। टीआईटी चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी के हिसार में उपचाराधीन 40 वर्षीय व्यक्ति में भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
भिवानी की एक महिला और एक युवक की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है, दो स्वाइन फ्लू पीड़ितों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सामान्य अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध कराने और तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं।
- डॉ. आदित्य स्वरूप गुप्ता, सिविल सर्जन

हिसार में पिछले 10 दिन में आठ की मौत
हिसार में पिछले एक साल में 295 सैंपल में से 39 पॉजिटिव पाए गए। बीमारी से संक्रमित 15 पॉजिटिव मरीज अभी भी अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वाइन फ्लू के कारण पिछले 10 दिनों में आठ मरीजों की मौत हो चुकी है।
हिसार में स्वाइन फ्लू से 8 लोगों की मौत हुई है। 9वां केस भिवानी का है। जो भी मामले सामने आए हैं, उनके परिजनों और आसपास के लोगों को दवा देने के लिए टीम भेजी गई है। हमारे पास दवा का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। जहां भी मामले सामने आए हैं, उनके आसपास के संभावित मरीजों की भी जांच की जा रही है।
- डॉ. दयानंद, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार
अब तक इनकी हो चुकी है मौत
- गांव मिर्जापुर निवासी 55 वर्षीय बजरंग लाल की 20 अक्तूबर को
- गांव खरड़ निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार की 22 दिसंबर को
- हांसी के हनुमान कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला बंटी की 19 दिसंबर को
- गांव बास निवासी 50 वर्षीय कृष्णा देवी की 22 दिसंबर को
- सैनियान मोहल्ला बरवाला निवासी 50 वर्षीय बिमला की 25 दिसंबर को
- सैनियान मोहल्ला हांसी निवासी 42 वर्षीय ललिता देवी की 24 दिसंबर को
- गांव मदनहेड़ी निवासी 29 वर्षीय रीतू रानी की 26 दिसंबर को