{"_id":"0b4267c9b0b2eed6b60e12703b8a59ff","slug":"swine-flu-at-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में स्वाइन फ्लू से 4 दिन में 7 मौतें, अब तक 24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में स्वाइन फ्लू से 4 दिन में 7 मौतें, अब तक 24
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में स्वाइन फ्लू का कहर कम नहीं हो रहा है। बीते चार चार दिनों के दौरान स्वाइन फ्लू से सात और मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
ये मरीज बठिंडा और फरीदकोट जिलों के रहने वाले थे। इस सीजन में स्वाइन फ्लू से पंजाब में मौतों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। पंजाब के नोडल अफसर (स्वाइन फ्लू) डॉ. गगनदीप ग्रोवर ने इसकी पुष्टि की।
20 जनवरी तक स्वाइन फ्लू से राज्य में सिर्फचार मौतें हुई थीं, मगर उसकेबाद से यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले हैं- बठिंडा, मुक्तसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोगा और मानसा। राज्य भर से अब तक बीमारी को लेकर 165 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 51 का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
उधर, हरियाणा में स्वाइन फ्लू से अब तक चार मौतें हुई हैं, जिनमें तीन महिलाएं थीं। ये मरीज हिसार, फतेहाबाद और जींद केनिवासी थे। राज्य से अब तक 47 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 13 पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन