चंडीगढ़: कोविड ने बिगाड़ा खेल, तैराक चाहत अरोड़ा का ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना टूटा
गोल्डन गर्ल चाहत अरोड़ा ने स्वीमिंग करिअर की शुरुआत पंजाब यूनिवर्सिटी के स्वीमिंग पूल से की। यहां पर कोच गुरचरण सिंह की देखरेख में यूनिवर्सिटी लेवल तक और इंटरनेशनल लेवल तक अपनी पहचान बनाई। चाहत भारत की टॉप 10 महिला तैराकों की सूची में शुमार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर शहर की तैराक चाहत अरोड़ा का कोविड के चलते ओलंपिक में हिस्सा लेने का सपना टूट गया है। जून के महीने में ओलंपिक क्वालीफाइंग के लिए यूरोप में तैराकी चैंपियनशिप होनी थी लेकिन भारत में कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए यूरोप ने भारत को उस समय रेड जोन में रख दिया था। इस वजह से चाहत अरोड़ा इस चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाईं और ओलंपिक में खेलते हुए मेडल जीतने का उनका सपना टूट गया।
थाईलैंड में प्रोफेशनल कोचों की देखरेख में की थी ट्रेनिंग
भारत में कोरोना महामारी के दस्तक देने से पहले चाहत अरोड़ा थाईलैंड चली गई थीं। वहां पर इंटरनेशनल लेवल की ट्रेनिंग के लिए विश्वभर से स्वीमिंग खिलाड़ी जाते हैं। चाहत ने वहां पर प्रोफेशनल कोचों की देखरेख में कड़ी ट्रेनिंग की थी। वहां के पूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।
इन पूलों पर कोविड 19 के बचने के बेहतरीन इंतजाम किए गए थे, ताकि तैराकी के दौरान कोई खिलाड़ी इस बीमारी का शिकार न हो पाए। चाहत ने पिछले वर्ष थाईलैंड में अक्तूबर में खेली गई थाई स्वीमिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर और 100 मीटर बैक स्ट्रोक में नए रिकॉर्ड बनाकर देश का नाम रोशन किया।
चाहत अरोड़ा की उपलब्धियां
- इसी साल उज्बेकिस्तान स्वीमिंग चैंपियनशिप में 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में 1.16.10 का समय लेकर स्वर्ण पदक और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 33.80 का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता।
- 2019 में नेपाल में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में 50 मीटर ब्रेस्ट
- स्ट्रोक में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
- चाहत ने 25 मीटर के शार्ट पूल में 33.46 सेकेंड में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में नया नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है
- 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक 33.70 सेकेंड (नेशनल रिकॉर्ड )
- 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक 114.42 सेकेंड (नेशनल रिकॉर्ड)
- 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रॉक 2.52.31 सेकेंड में
- 50 मीटर फ्री स्टाइल 28.88 सेकेंड में
- इंटरनेशनल स्तर पर कई मेडल जीत चुकी हैं चाहत
- असम में आयोजित साउथ एशियन गेम्स 2015-16 में एक गोल्ड, एक ब्रॉन्ज मेडल जीता
- श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन चैंपियनशिप 2016-17 में चार गोल्ड मेडल जीते
चैंपियनशिप काफी महत्वपूर्ण थी। इसमें हिस्सा लेते हुए बेहतर प्रदर्शन के आधार पर ओलंपिक का टिकट हासिल कर सकती थी। लेकिन कोविड के चलते क्वालीफाइंग चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाईं। इसका मुझे मलाल हैं, लेकिन भविष्य में होने वाले चैंपियनशिप पर नजर रहेगी। - चाहत अरोड़ा, अंतरराष्ट्रीय तैराक।