फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   swaraj abhiyan, punjab assembly election, yogendra yadav, punjab politics, punjab election

पंजाब चुनाव के रण में उतरेगी स्वराज अभियान, पार्टी का ऐलान जल्द

Sat, 28 May 2016 10:07 AM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 28 May 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
swaraj abhiyan, punjab assembly election, yogendra yadav, punjab politics, punjab election
योगेन्द्र यादव - फोटो : Getty
आम आदमी पार्टी से अलग हुए संस्थापक सदस्य योगेंद्र यादव का स्वराज अभियान जल्द सियासी पार्टी का एलान कर सकता है। राष्ट्रीय स्तर पर अभी सियासी पार्टी की घोषणा में देर लगने के आसार हैं। लेकिन पंजाब में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसलिए पंजाब के लिए पार्टी का एलान जल्द हो सकता है। जानकारी के मुताबिक स्वराज अभियान 29 मई को चंडीगढ़ में कन्वेंशन का आयोजन करेगा। जिसमें पंजाब के अलावा हरियाणा और जेएंडके के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने भी इसमें आना था। लेकिन बुंदेलखंड केसूखा प्रभावित इलाकों में पदयात्रा के कारण वह शामिल नहीं हो सकेंगे। कन्वेंशन के दौरान सियासी पार्टी के गठन की पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक नई पार्टी का संविधान भी तैयार हो चुका है। इस कन्वेंशन में उसे रखा जाएगा, सदस्यों की सहमति ली जाएगी। उसकेबाद जून के पहले हफ्ते में सियासी पार्टी का औपचारिक एलान संभव है। स्वराज अभियान अभी सिर्फ पंजाब के लिए पार्टी की घोषणा करेगा।
विज्ञापन


हालांकि योगेंद्र यादव पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि स्वराज अभियान एक सियासी पार्टी नहीं है। जल्द ही सियासी पार्टी की घोषणा की जाएगी। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर सियासी पार्टी के गठन में तकनीकी कारणों से अभी समय लगेगा। पर पंजाब में चुनावी पारा गर्म हो चुका है। स्वराज अभियान के संविधान में है कि वह चुनाव नहीं लड़ सकता। अगर चुनाव लड़ना है तो पंजाब में सियासी पार्टी का गठन करना जरूरी है। इसलिए स्वराज अभियान पंजाब केलिए सियासी पार्टी का एलान अभी करेगा। बाद में राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी बनने के बाद वह उसका हिस्सा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के वोट बैंक पर नजरें
स्वराज अभियान की नजरें आम आदमी पार्टी के वोट बैंक और कैडर पर लगी हैं। आप का प्रभाव पंजाब में काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्वराज अभियान को लगता है कि बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी होंगे जो पार्टी या लीडरशिप से संतुष्ट नहीं होंगे। वे टूट कर अभियान केसाथ आ सकते हैं। इसी तरह निचले स्तर पर भी अभियान का टारगेट आप का वोटर ही होगा।


बारह जिला इकाइयां गठित
स्वराज अभियान पंजाब केकन्वीनर प्रो. मनजीत सिंह ने बताया कि पूरे पंजाब में सदस्यता अभियान चल रहा है। साथ ही जिला इकाइयों का भी गठन किया जा रहा है। अब तक बारह जिला इकाइयां गठित हो चुकी हैं। मई अंत तक पंद्रह जिलों का संगठनात्मक ढांचा गठित करने का लक्ष्य था। लेकिन कन्वेंशन की वजह से नहीं हो सका। जल्द ही सारे जिलों में इकाइयां गठित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed