{"_id":"5829a8544f1c1b58368fdf21","slug":"swallowed-a-poisonous-thing-given-another-life-by-the-noose-due-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ने जहरीली चीज निगली तो दूसरे ने फंदा लगाकर दी जान, जानिए वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ने जहरीली चीज निगली तो दूसरे ने फंदा लगाकर दी जान, जानिए वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 14 Nov 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजदीकी गांव हसनपुर खुर्द में 17 साल के एक युवक ने रविवार की देर रात को जहरीली गोलियां निगल लीं। पारिवारिक सदस्यों को पता चला तो वह गत देर रात को उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी सोमवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर ने मृतक के पिता के बयानों पर 174 की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एएसआई निरजीत सिंह ने बताया कि रंजीत सिंह (17) वासी गांव हसनपुर खुर्द को अकसर दौरे पड़ते थे और वह अपनी मां से सुुसाइड की बात करता था।
विज्ञापन
मानसिक तौर पर परेशान रंजीत सिंह ने रविवार रात को जहरीली दवाई निगल ली। परिजन उसे अमृतसर के एक निजी अस्पताल ले गए। सोमवार को सुबह ही रंजीत की मौत हो गई। पुलिस ने पिता गुरदीप सिंह के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में सोमवार सुबह करीब 6 बजे बटाला के रहने वाले 28 साल के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । अमोलक सिंह वासी लीकांवाले तालाब बटाला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने कुछ लोगों को अमेरिका जाने के लिए 25 लाख रुपये दिए थे।
उन लोगों ने उसे न तो अमेरिका भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए। इस वजह से वह परेशान था। आखिरकार उसे सुसाइड जैसे तरीके को अपनाना पड़ा हैं। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करे।
सोमवार सुबह सूचना मिलते ही सिटी पुलिस के एसएचओ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। एसएचओ सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि अमोलक सिंह ने मानसिक रूप से तंग आकर सुसाइड किया है। पुलिस ने 6 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।