{"_id":"5a3200224f1c1ba7668b9eca","slug":"swachhta-survey-2018-going-to-start-from-4-january-cleanest-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण, 31 दिसंबर तक आखिरी मौका ये काम करने का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण, 31 दिसंबर तक आखिरी मौका ये काम करने का
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Dec 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
mobile app
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़वासी ध्यान दें, 4 जनवरी से स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो जाएगा। आपके पास 31 दिसंबर तक का समय बचा है, जल्दी से सहयोग करें। बता दें कि स्वच्छता एप डाउनलोड करने में शहरवासियों से बाजी मार ली है। एप को डाउनलोड करने और अपना फीडबैक देने में लोगों की भागीदारी के कारण चंडीगढ़ देश में चौथे नंबर पर पहुंच गया है।
एक माह पहले चंडीगढ़ की रैकिंग 8वें नंबर पर थी। शहरवासी चाहें तो इस कैटेगरी में नंबर-1 पर ले जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए और शहरवासियों को स्वच्छता एप डाउनलोड करना होगा। अब तक 17 हजार से ज्यादा लोग इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं। यहां पर प्रतिदिन 700 से 800 शिकायतें आती हैं जिन्हें 24 घंटे से पहले दूर किया जाता है।
स्वच्छता एप 31 दिसंबर तक डाउनलोड करके शहरवासी स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के लिए अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। इस एप को डाउनलोड करके शहरी विकास मंत्रालय यह देख रहा है कि चंडीगढ़ के लोग कितने सक्रिय हैं।
विज्ञापन
इस एप को डाउनलोड करने का शहरवासियों को फायदा भी मिल रहा है कि अब उन्हें सफाई के लिए पार्षदों और अधिकारियों के यहां पर आकर चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ रही है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में चंडीगढ़ की रैकिंग दो से गिरकर 11 पर पहुंच गई थी।
इसका कारण यह था कि शहरवासियों का फीडबैक कम था जिसमें इस कैटेगरी में काफी कम अंक मिले थे। स्वच्छता एप मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। 4 जनवरी से स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत शहर में सर्वे भी शुरू हो जाएगा।