फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspicious car found on indo pak border village in bamial sector of punjab

बॉर्डर पर मिली संदिग्ध कार, पुलिस और सेना खंगाल रही पूरा इलाका

Thu, 15 Dec 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Thu, 15 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
suspicious car found on indo pak border village in bamial sector of punjab
पठानकोट में इंडो पाक बॉर्डर से बरामद हुई कार
भारत पाक सीमा पर संदिग्ध कार बरामद हुई, जिसके बाद बीएसएफ और पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। अब पूरे इलाके को खंगाला जा रहा है। घटना बुधवार देर रात की है।
विज्ञापन


पठानकोट के बमियाल सेक्टर में पड़ने वाले गांव भगवाल के खेतों में काले रंग की बिना नंबर वाली ऑल्टो कार खड़ी देखी गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। एसएसपी पठानकोट राकेश कौशल ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन


रात को गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया और पूरी रात यहां सुरक्षा रखी गई। एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे गाड़ी की तलाशी के लिए डॉग स्कवॉयड की सहायता ली गई। जांच के बाद कार के दरवाजे खोले गए। गाड़ी से कुछ पुराने बिल और गाड़ी के कागजात मिले हैं। यह गुलाम मुस्तफा के नाम पर थे। पता जम्मू कश्मीर के सांबा का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार के पास ही पैरों के निशान भी मिले

suspicious car found on indo pak border village in bamial sector of punjab
पठानकोट में इंडो पाक बॉर्डर से बरामद हुई कार
एसएसपी ने बताया कि कार के पास से चप्पलों की दो जोड़ी मिली है। साथ ही बॉर्डर की ओर जाते हुए दो लोगों के पैरों के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। यहां से बॉर्डर महज एक किमी दूर है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गाड़ी यहां छोड़कर सवार बार्डर की ओर चले गए होंगे।

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस और सेना की ओर से उसी समय सर्च अभियान चलाया गया क्योंकि सूचना देने वाले लोगों का कहना था कि कुछ लोग रात को गाड़ी छोड़कर बॉर्डर की ओर भागे थे।

एसएसपी ने बताया कि यह सर्च अभियान वीरवार बाद दोपहर 2 बजे तक चलाया गया लेकिन इस दौरान कोई भी संदिग्ध दिखाई नहीं दिया। इसके बाद गाड़ी को थाना नरोट जैमल सिंह ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed