{"_id":"579062f04f1c1b1a7fc4c75b","slug":"suspicious-bag-found-inside-dubai-amritsar-spicejet-flight-at-amritsar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से आई स्पाइस जेट की फ्लाइट में संदिग्ध बैग मिलने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से आई स्पाइस जेट की फ्लाइट में संदिग्ध बैग मिलने से दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
SpiceJet
- फोटो : .financialexpress
श्री गुरू रामदास अंतरराष्ट्रीय राजासांसी एयरपोर्ट पर आज सुबह दुबई से अमृतसर आने वाली स्पाईस जेट एयरवेज की फलाईट में आज अज्ञात बैग मिलने से हड़कंप मच गया। फ्लाईट आज सुबह लगभग साढ़ नौ बजे के करीब एयरपोर्ट पर पहुंची।
विमान में से जैसे ही सभी यात्री उतर गए तो वहां पर एक लावारिस बैग मिला। जिसके बारे में यात्रियों से पूछने पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई। इसके उपरांत सुरक्षा दस्ते द्वारा जब उक्त बैग की जांच की गई तो उसमें सिवाय कपड़ों के कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
अधिकारियों को जांच में यह पता चला कि उक्त बैग किसी महिला यात्री का था जो गलती से दुबई में रह गई और बैग विमान में आ गया । चाहे अधिकारियों द्वारा उक्त महिला से संपर्क भी कर लिया गया लेकिन देर शाम तक जांच जारी रही।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथारिटी के डायरेक्टर वी.वेंकटेश्वर राव ने बताया कि उनकी ओर से पूरी तरह जांच करने के उपरांत ही एयरक्राफ्ट को छोड़ा जाएगा।