फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspended SDO signs files, charge sheet

सस्पेंड एसडीओ ने फाइलों पर किए हस्ताक्षर, चार्जशीट

Wed, 01 Jun 2022 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Suspended SDO signs files, charge sheet
चंडीगढ़। नगर निगम के एसडीओ एके डढवाल ने सस्पेंड होने के बावजूद सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर कर दिए। मामले में आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने एसडीओ को चार्जशीट कर दिया है। वहीं, आयुक्त ने अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के एवज में रिश्वत लेते पकड़े गए स्टेशन फायर ऑफिसर सुरजीत को भी सस्पेंड कर दिया है। आयुक्त का कहना है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी 48 घंटे से ज्यादा जेल में रहता है तो वह नियमानुसार सस्पेंड माना जाता है।
विज्ञापन

निगम के एसडीओ एके डढवाल का सेक्टर-19 में जीएमसीएच-32 की महिला डॉक्टर से विवाद हो गया था। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एसडीओ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद आयुक्त ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। आयुक्त ने बताया कि सस्पेंड होने के बाद कर्मचारी कोई भी सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं कर सकता। इसके बावजूद एसडीओ ने सरकारी फाइलों पर हस्ताक्षर किए। इसकी जानकारी मिलते ही उन्हें चार्जशीट कर दिया गया है। उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, दूसरी ओर फायर ब्रिगेड के स्टेशन फायर ऑफिसर सुरजीत को सीबीआई ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था, उनकी गिरफ्तारी को 48 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। नियमानुसार निगम ने उन्हें भी सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed