फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspected patient of corona virus found in Mohali

मोहाली में मिला कोरोनावायरस का संदिग्ध मरीज, पीजीआई में दाखिल

Tue, 28 Jan 2020 12:36 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, मोहाली
माई सिटी रिपोर्टर, मोहाली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Suspected patient of corona virus found in Mohali
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

ट्राइसिटी में कोरोनावायरस का पहला संदिग्ध मामला सामना आया है, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मरीज एक सप्ताह पहले ही चीन से लौटा था। सोमवार को उसे सिरदर्द व अन्य शिकायत के चलते पीजीआई भेज दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, सीएम ने मोहाली एयरपोर्ट पर चीन से आने वाले यात्रियों की वहीं जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


चीन से एक सप्ताह पहले लौटे व्यक्ति को सिरदर्द व सांस में परेशानी के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां के स्पेशल वार्ड में उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल मरीज की हालत सामान्य है और उसे वेंटिलेटर पर भी नहीं रखा गया है। हालांकि मामले की गंभीरता के चलते डाक्टरों ने कोई रिस्क नहीं लिया।
विज्ञापन


मोहाली के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति सप्ताह पहले ही चीन से लौटा था। सोमवार को उसे सिरदर्द, सांस में परेशानी व अन्य समस्या के चलते सावधानी के तौर पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी पूरी जांच की जा रही है। अभी तक मरीज में अधिकारिक तौर पर कोरोनावायरस की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनावायरस की गंभीरता को देखते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मोहाली एयरपोर्ट पर चीन से आने वाले यात्रियों की वहीं जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद मोहाली एयरपोर्ट पर कोरोनावायरस की प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। इधर, सिविल सर्जन ने बताया कि भारत सरकार की गाइड लाइन के तहत चीन से आने वाले लोगों को 28 दिन के लिए सर्विलांस पर लिया जा रहा है। ऐसे सभी लोगों को फोन कर नियमित जांच के लिए बुलाया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर यह इंतजाम करने होंगे

एयरपोर्ट पर अलग कमरा तैयार करने के लिए कहा गया है ताकि ऐसे संदिग्ध मरीजों की तुरंत जांच की जा सकें। वहीं, विभिन्न संचार माध्यम पर इसके लक्षणों के बारे में जागरूक करने के लिए कहा गया है क्योंकि सफर में आने वाला व्यक्ति इस वायरस से पीड़ित भी सकता है।

कोरोनावायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं। इसके संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना और गले में खराश जैसी समस्या उत्पन्न होती है।

क्या है कोरोनावायरस
कोरोनावायरस विषाणुओं का एक बड़ा समूह है, जो इंसानों में सामान्य जुकाम से लेकर सांस लेने की गंभीर बीमारी बन सकती है। रिसर्च से पता चला है कि यह वायरस सांपों से इंसान तक पहुंचा है। यह मीट की दुकान, पोल्ट्री फर्म, सांप, चमगादड़ के जरिए इंसान में आया है।

ये होते हैं लक्षण
नाक बहना
सिर में तेज दर्द
खांसी और कफ
गला खराब
बुखार
थकान और उल्टी महसूस होना
सांस लेने में तकलीफ आदि
निमोनिया
ब्रॉन्काइटिस

खुद से उठाएं जरूरी कदम

लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीक डाक्टर को दिखाएं।
जिन देशों या जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप फैला है वहां यात्रा करने से बचें
जब भी बाहर से घर आएं तो हाथों को अच्छी तरह से धोएं।
खांसी या छींकते वक्त अपने मुंह और नाक को अच्छी तरह से ढंककर रखें
अपने हाथ और उंगलियों से आंख, नाक और मुंह को बार-बार न छूएं
पब्लिक प्लेस, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कुछ भी छूने या किसी से हाथ मिलाने से बचें
चीन से आने वाले नागरिकों पर विशेष सर्विलांस

चंडीगढ़ प्रशासन वायरस को लेकर सतर्क
चंडीगढ़ प्रशासन वायरस को लेकर काफी सतर्क है। यूटी प्रशासन ने होटल संचालकों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि उनके यहां कोई भी चीन से ठहरने आता है तो उसकी जानकारी तुरंत हेल्थ डिपार्टमेंट को दें।

मरीज को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है। मरीज को विशेष निगरानी में रखा गया है। उसके सैंपल लेकर पुणे स्थित वायरोलॉजी लैब में भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट चार से पांच दिन लग जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही वायरस की पुष्टि हो पाएगी। - डॉ. जगतराम, निदेशक पीजीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed