फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   suspected hidden at forests in firozpur and extensive search operation held

फिरोजपुर के जंगलों में संदिग्ध के छिपे होने से हड़कंप, बीएसएफ और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 07 Dec 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर( पंजाब) Updated Fri, 07 Dec 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
suspected hidden at forests in firozpur and extensive search operation held
सर्च ऑपरेशन में जुटे सुरक्षाकर्मी

ममदोट में संदिग्धों के छिपे होने की सूचना पर तीन दिन से पुलिस, बीएसएफ, एसटीएफ का सर्च अभियान जारी है। गुरुवार को भी ममदोट स्थित चक्क सरकार जंगल का तकरीबन दो सौ पुलिसकर्मी व बीएसएफ जवानों ने चप्पा-चप्पा खंगाला।

विज्ञापन


शाम चार बजे तक सर्च अभियान जारी था। किसी के पकड़े जाने की कोई खबर नहीं है। पुलिस के अधिकारी बताने को तैयार नहीं हैं कि वह किन लोगों की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उधर, खुफिया सूत्रों के मुताबिक ममदोट में संदिग्ध छिपे हुए हैं। उन्होंने मंगलवार रात को पाक मोबाइल सिम कार्ड के जरिए पाकिस्तान में बातचीत की थी जिसे ट्रेस किया गया था। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि संदिग्ध ममदोट में छिपे हैं जो किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। फिरोजपुर को पूरी तरह सील कर चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

suspected hidden at forests in firozpur and extensive search operation held
ममदोट के जंगलों में सर्च ऑपरेशन

गुरुवार सुबह दस बजे डीएसपी लखबीर सिंह व थाना ममदोट प्रभारी रणजीत सिंह की अगुवाई में ममदोट स्थित चक्क सरकार जंगल में लगभग दो सौ पुलिसकर्मी, एसटीएफ व बीएसएफ जवानों ने सर्च अभियान चलाया। मेटल डिटेक्टर के जरिए पूरे जंगल को खंगाला गया।

यह भी जांच की गई कि कहीं संदिग्धों ने विस्फोटक सामग्री छिपाकर तो नहीं रखी। बता दें कि मंगलवार को पाक सिम कार्ड के जरिए पाकिस्तान में बातचीत करने की लोकेशन ममदोट के गांव ढाणी गुलाब सिंह वाली में ट्रेस की गई थी। 

मंगलवार रात और बुधवार सुबह ममदोट की ढाणी गुलाब सिंह वाली के प्रत्येक घर की चेकिंग की गई और खेतों में सर्च अभियान चलाया गया। जिन लोगों पर शक था उनसे पूछताछ भी की गई थी। जानकारों का कहना है कि ममदोट के गांवों में रहने वाले कई लोग हेरोइन व असलाह तस्करी के धंधे से जुड़े हैं। पुलिस ने उन सभी से भी पूछताछ की है। 

आतंकवाद के दौरान ममदोट में कई आतंकी रहते थे। ममदोट के अधिकांश गांव भारत-पाक सीमा से सटे हुए हैं। पुलिस फिरोजपुर में विभिन्न जगहों पर नाकाबंदी कर फिरोजपुर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहनों की चेकिंग कर रही है। फिरोजपुर के किले वाला चौक, चुंगी नंबर-सात, ऊधम सिंह चौक के अलावा अन्य रास्तों पर पुलिस के नाके लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed