फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suspected Appeared 4 km away from Indo-Pak border in pathankot

भारत-पाक बॉर्डर से चार किमी दूर दिखे संदिग्ध, महिला को दी गला रेतने की धमकी

Sat, 01 Sep 2018 11:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Sep 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Suspected Appeared 4 km away from Indo-Pak border in pathankot
indian army

भारत-पाक बॉर्डर से चार किमी दूर शुक्रवार शाम दो संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। महिला ने थाना बमियाल को सूचना दी थी कि गांव जनियाल में सिविल ड्रेस में 2 संदिग्ध लोग गांवों की लोकेशन पूछ रहे थे। इसके बाद पुलिस और सेना ने पंजाब-जेएंडके सीमा पर जंगलों में 4 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया। 

विज्ञापन


जनियाल निवासी अनीता ने बमियाल चौकी और नरोट जैमल सिंह थाने की पुलिस को बताया कि उसका गांव पंजाब-जेएंडके सीमा पर है।  महिला का घर पंजाब के जनियाल और खेत जेएंडके के गांव गूंद में है। शनिवार दोपहर वह अपने खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। तभी दो अनजान युवक उसके पास आए और गांवों के नाम पूछने लगे। जब महिला ने उनसे गांवों के नाम पूछने की वजह जाननी चाही तो वह गुस्सा हो गए और महिला को गला रेतने की धमकियां देने लगे। 
विज्ञापन


सुनीता ने बताया कि वह नजर बचाकर भाग निकली और घर पहुंच परिवार को सारी बात बताई। महिला के पति मोहिंद्र पाल ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस-आर्मी ने संयुक्त रूप से खेतों के पास लगते जंगली एरिया में सर्च आपरेशन चलाया लेकिन कुछ नहीं मिला। सुनीता ने बताया कि जब वह वहां से भागी तो थोड़ी दूरी आकर पीछे मुड़कर देखा तो दोनों व्यक्ति जंगल की ओर भाग रहे थे। सुनीता ने बताया कि एक युवक ने कुर्ता पायजामा और दूसरे ने पैंट-शर्ट पहन रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed