फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushil Rinku met Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann in Delhi

Jalandhar News: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से मिले सुशील रिंकू, लड्डू खिला मुंह कराया मीठा

Sun, 14 May 2023 10:05 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 May 2023 10:05 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संसद में अब सुशील कुमार रिंकू आप की आवाज बनकर लोकसभा में पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। वह पंजाब की आवाज बनकर लोकसभा में गूजेंगे। इस बड़ी जीत की उन्हें बधाई।

विज्ञापन
Sushil Rinku met Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann in Delhi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान से मुलाकात करते सुशील रिंकू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस का किला ध्वस्त कर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद रविवार को जालंधर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील रिंकू ने दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाई। रिंकू ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आशीर्वाद लिया। रिंकू का गर्मजोशी से स्वागत कर मुख्यमंत्री मान ने उन्हें लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया।

विज्ञापन


आप नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान से रिंकू ने नई दिल्ली में मुलाकात की। सुशील रिंकू ने 11:15 बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मिले।  
विज्ञापन


लोकसभा उपचुनाव में जीत के बाद सुशील रिंकू का यह दिल्ली का पहला दौरा है। गुलदस्ता भेंट कर सांसद सुशील रिंकू ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संसद में अब सुशील कुमार रिंकू आप की आवाज बनकर लोकसभा में पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। वह पंजाब की आवाज बनकर लोकसभा में गूजेंगे। इस बड़ी जीत की उन्हें बधाई... रिंकू पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जनता के समक्ष लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed