{"_id":"6589d3c7d37a10054f0d16b7","slug":"sushil-gupta-said-parivartan-yatra-worked-to-highlight-the-problems-of-the-public-chandigarh-news-c-16-pkl1010-314882-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलाव यात्रा ने जनता की समस्याओं को उजागर करने का काम किया : सुशील गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलाव यात्रा ने जनता की समस्याओं को उजागर करने का काम किया : सुशील गुप्ता
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को कहा कि बदलाव यात्रा के दौरान पार्टी के नेताओं ने 90 विधानासभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान लोगों की समस्याएं उठाईं। उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर वर्ग प्रदेश में सत्ता परिवर्तन चाहता है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की जनता विरोधी नीतियों से त्रस्त है। बदलाव यात्रा में लाखों लोगों से रूबरू हुए। जनता ने शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर हर विभाग में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोल दी।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों की हालत भी बद से बदतर है। दवाइयां हैं नहीं। 50 फीसदी से ज्यादा चिकित्सकों के पद खाली हैं। जनता प्राइवेट अस्पतालों में महंगा इलाज करवाने को मजबूर है। हरियाणा में महंगे बिजली के बिलों के बावजूद भी बिजली नहीं आती है। दूसरी तरफ दिल्ली और पंजाब में जनता को फ्री और 24 घंटे बिजली मिलती है। आम आदमी पार्टी हरियाणा में 24 घंटे और फ्री बिजली देने का काम करेगी। हरियाणा के स्कूल और कॉलेजों की हालत इतनी बदतर है कि हरियाणा के बच्चों को अभिभावक दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाना चाहते हैं।