फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushil Gupta said Haryana government failed on every front in 2023

2023 में हर मोर्चे पर विफल रही हरियाणा सरकार : सुशील गुप्ता

Mon, 01 Jan 2024 12:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sushil Gupta said Haryana government failed on every front in 2023
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 सरकार की नाकामियों से भरा रहा। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। प्रदेश के युवा यहां वर्ष के अंत तक रोजगार के लिए भटकते रहे। वहीं प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी खस्ता रही। किसानों की आय दुगनी की बजाय कर्जा तिगुना हो गया। महिलाओं के प्रति अपराधों ने पिछले सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं बिजली बिल के आंकड़ों ने आम जनता की कमर तोड़ दी। गुप्ता ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में हजारों शिक्षकों के पद खाली रहे। गांव के मुखियाओं की शक्ति छीन ली गई। नगर निगम चुनावों के लिए सरकार बैकफुट पर रही। सफाई कर्मचारियों समेत विभिन्न वर्गों की कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि नूंह हिंसा से प्रदेश का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश हुई, वहीं बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए किसान वर्ष भर इंतजार में रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 1.82 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं। इसके बावजूद प्रदेश के युवा दर दर भटकने को मजबूर हैं। युवाओं को प्रदेश में ही नौकरी देने की बजाय सीएम खट्टर 10,000 युवाओं को इजरायल भेज कर युद्ध की आग में झोंकना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ग्रुप डी की भर्ती का आठ महीने के बाद भी रिजल्ट नहीं निकला। एचपीएससी और एचएसएससी की परिक्षाएं विवादों में रहीं। एडीओ, एचसीएस, ग्रुप डी, ग्रुप सी, पीजीटी परिक्षाएं भी विवादों में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed