फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sushil Gupta said, BJP worked to divide mutual brotherhood

सुशील गुप्ता बोले, भाजपा ने आपसी भाईचारे को बांटने का काम किया

Thu, 19 Sep 2019 03:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
Sushil Gupta said, BJP worked to divide mutual brotherhood
अरविंद केजरीवाल के साथ सुशील गुप्ता

आम आदमी पार्टी के दिल्ली से राज्यसभा सदस्य एवं पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आपसी भाईचारे को बांटने का काम किया है। हरियाणा में तो जातिवाद, क्षेत्रवाद और धर्मके चलते कई बार नुकसान उठाना पड़ा है। 

विज्ञापन


मनोहर सरकार के पिछले पांच साल के कार्यकाल के दौरान ही हरियाणा तीन बार जला है। वह बुधवार को आप के अंबाला लोकसभा एवं जिला पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सेक्टर-6 स्थित सर छोटू राम जाट भवन में किया गया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


आप के अंबाला लोकसभा एवं जिला पंचकूला के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर सत्ता का नशा इस तरह चढ़ा हुआ है कि मंच से ही उन्हें सम्मानित करने वाले ब्राह्मण का गला काटने की बात कह रहे हैं। पुलिस धरना प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं तक को नहीं बख्शा जाता। पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता इन दिनों भाग-भाग कर शिलान्यास कर रहे हैं, जबकि पिछले साढ़े चार सालों में उन्होंने अपने हल्के के लोगों की अनगिनत मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय हिंद ने कहा कि कर्मचारियों परलाठीचार्ज करवाने वाली इस सरकार का जनता अबकी बार खूंटा उखाड़ देगी। इसेसत्ता से चलता कर देगी। नौकरियां बेचने वाली तथ अन्य घोटालों में शामिल रही सरकार से जनता परेशान है। 


इस अवसर पर जिला सचिव विजय पैतक, बिट्टू सदाना, पंचकूला व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र राठी, बब्बलप्रीत, नसीब सिंह, जिला पंचकूला महिला अध्यक्ष अनुराधा, जसबीर बिड़लान, कमल हांडा, अजय गुप्ता, परवीन कुमार, मनप्रीत सिंह, विकास शर्मा, सनी शर्मा, निशान सिंह, संदीप बाल्मीकि, प्रमोद वत्स, अमर विराट, हरीशचंद्र, हरजिंद्र सिंह, जसपाल सिंह, कमलप्रीत, आर्य सिंह एवं विकास सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed