फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surgery and skin OPD going to open in GMSH-16 Chandigarh from Monday

बड़ी राहतः जीएमएसएच-16 चंडीगढ़ में सोमवार से शुरू होगी सर्जरी और स्किन ओपीडी भी खुलेगी

Thu, 15 Oct 2020 12:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 15 Oct 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Surgery and skin OPD going to open in GMSH-16 Chandigarh from Monday
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्जरी वाले मरीजों को 7 महीने बाद ऑपरेशन की सुविधा मुहैया होगी। जीएमएसएच- 16 में सोमवार से सर्जरी की ओपीडी शुरू होने के साथ ही मरीजों का ऑपरेशन भी किया जाएगा। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि ऑपरेशन के साथ ही सर्जरी की ओपीडी व स्किन ओपीडी सोमवार से संचालित की जाएगी। ऑपरेशन में पुराने मरीजों को पहले डेट दी जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. कंग ने बताया कि कोरोना के पॉजिटिव केस की कम होती संख्या के परिणाम स्वरूप सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद अस्पतालों की ओपीडी बंद होने के साथ ही सर्जरी भी बंद कर दी गई थी। केवल इमरजेंसी व ट्रामा के मरीजों की सर्जरी की जा रही थी। ऐसी स्थिति में सर्जरी के हजारों मरीज 7 महीने से ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुराने पंजीकृत मरीजों के पहले होंगे ऑपरेशन
अब हर्निया, एपेंडिक्स, पथरी और गाल ब्लेडर स्टोन के ऑपरेशन हो सकेंगे। डॉ. कंग ने बताया कि सर्जरी शुरू करने के बाद पुराने पंजीकृत मरीजों के ऑपरेशन पहले किए जाएंगे। पेंडिंग लिस्ट खत्म होने के बाद ही सर्जरी के लिए नए पंजीकरण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शुरुआती परिणाम को देखते हुए तय किया जाएगा कि सर्जरी को नियमित करना है कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉलोअप के लिए लेना होगा निश्चित समय
ठीक ऐसे ही सर्जरी व स्किन की ओपीडी की भी शुरुआत की जाएगी। पहली बार मरीज को देखने के बाद फॉलोअप में उन्हें निश्चित समय के बाद ही अगली डेट दी जाएगी। ऐसा करभीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि अचानक से ओपीडी शुरू होने पर मरीजों की भीड़ एकत्रित होने का ज्यादा खतरा होगा।

स्किन के मरीजों को मिलेगी राहत
स्किन के मरीजों को भी काफी लंबे इंतजार के बाद सरकारी अस्पताल में इलाज उपलब्ध हो सकेगा। सोमवार से जीएमएसएच- 16 की स्किन ओपीडी में मरीजों को सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए परामर्श दिया जाएगा। डॉ. कंग ने बताया कि पंजीकरण के बाद मरीजों को कोरोना से बचाव के मानकों का पालन करते हुए अपने नंबर आने तक इंतजार करना होगा। शुरुआती दिनों के परिणाम के आधार पर ईएनटी व नेत्र विभाग की ओपीडी शुरू करने की कार्य योजना तैयार की जाएगी।


मरीज की कोरोना जांच करा सकते हैं डॉक्टर
ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ट्रैवेल हिस्ट्री और उसके लक्षणों के आधार पर मरीज की कोरोना जांच कराएंगे। अगर इलेक्टिव सर्जरी के लिए आए मरीज में कोई लक्षण होगा या फिर उसकी ट्रैवेल हिस्ट्री होगी तो उसकी पूरी एहतियात के साथ सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed