फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supporters welcomed MLA Dharam Singh Chhoker who reached Samalkha

Haryana News: समालखा पहुंचे विधायक धर्म सिंह छौक्कर, कार्यकताओं ने पटाखे चला किया स्वागत

Sun, 15 Oct 2023 01:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 15 Oct 2023 01:36 PM IST
सार

धर्म सिंह छौक्कर के समालखा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। करीब एक घंटे तक आसमान पटाखों की आवाज से गूंजता रहा। धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि विरोधी मुकदमा दर्ज होने पर बड़े खुश थे और इस बार दिवाली खास बनाने की सोच रहे थे। हाईकोर्ट से न्याय मिला है और कार्यकर्ताओं ने उनसे पहले दिवाली मना दी।

विज्ञापन
Supporters welcomed MLA Dharam Singh Chhoker who reached Samalkha
समर्थकों को संबोधित करते विधायक धर्म सिंह छौक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रविवार को समालखा में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर दिवाली मनाई। दरअसल, धर्म सिंह छौक्कर ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने खिलाफ जारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गिरफ्तारी वारंट को रद्द करने की हाईकोर्ट से मांग की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने रोजाना ईडी के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था और गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन

धर्म सिंह छौक्कर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में किसी कंपनी या एफआईआर में उनको निदेशक या शेयर होल्डर नहीं दिखाया गया है। उन्होंने ईडी के मामले और कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट पर भरोसा था। धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि अपने कार्यकाल में किसी की एक कप चाय भी नहीं पी। अगर कोई साबित कर दे तो आज ही राजनीति छोड़ देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधी दिवाली मनाने की तैयारी में थे, हमने मना भी दी 

धर्म सिंह छौक्कर के समालखा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। करीब एक घंटे तक आसमान पटाखों की आवाज से गूंजता रहा। धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि विरोधी मुकदमा दर्ज होने पर बड़े खुश थे और इस बार दिवाली खास बनाने की सोच रहे थे। हाईकोर्ट से न्याय मिला है और कार्यकर्ताओं ने उनसे पहले दिवाली मना दी। वे ऐसे लोगों को कहना चाहेंगे कि अपने हित के लिए किसी का बुरा सोचने से कभी अच्छा नहीं होता। व्यक्ति को भगवान पर भरोसा होना चाहिए। धर्म सिंह को भगवान पर पूरा भरोसा है।  

किसी के सामने नहीं झुकुंगा

धर्म सिंह छौक्कर ने कहा कि कितनी भी कठिनाई और मुश्किलें आएं लेकिन किसी के सामने कभी नहीं झुकुंगा। उन्होंने कहा कि धर्म सिंह टूट सकता है लेकिन झुक नहीं सकता है। हलके के लोगों का प्यार देखकर वे खुद को रोक नहीं पाए। झज्जर में एक रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने के बाद सीधे हलके में पहुंचे हैं। 

मैं शेर की तरह चलूंगा: धर्म सिंह 

धर्म सिंह ने कहा कि हलके का भरोसा कभी टूटने नहीं दिया और न ही आगे टूटने देंगे। उन्होंने एक प्रसिद्ध कहावत 'हाथी चलता है तो कुत्ते भौंकते रहते हैं' सुनाकर प्रतिद्वंद्वियों को खुली चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मैंने कभी किसी की बुराई नहीं की और न ही उनको इसकी आदत। सच्चाई की जीत होती है। हम झुके नहीं और डरे नहीं हैं। उच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखा। वहां से मुझे न्याय मिला। कलयुग जरूर है लेकिन सच्चाई की जीत होती है। धर्म सिंह छौक्कर इसका उदाहरण है। मुझे चारों तरफ से घेरने की कोशिश की, मगर पहले की तरह पाक-साफ निकला। 

2024 में देखना फिल्म 

धर्म सिंह ने कहा कि 2009 में हलके ने पहली बार विधायक बनाया था। उन्होंने हलके में रिकॉर्ड काम कराएं। 2019 में हलके ने फिर सेवा का मौका दिया। यह तो अब तक का ट्रेलर था। वे फिल्म तो 2024 में दिखाएंगे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हलके में विकास का पहिया चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed