फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Supporters of MP Gurjeet Singh Aujla and former Deputy CM Om Prakash Soni got into fight in meeting

Amritsar: कांग्रेस प्रभारी के सामने उलझे सोनी और औजला समर्थक, कांग्रेस में हिंदुओं को नजरअंदाज करने का आरोप

Mon, 29 Jan 2024 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 02:05 PM IST
सार

अमृतसर देहाती कांग्रेस भवन में सोमवार को वर्कर्स की बैठक रखी गई थी। बैठक में पंजाब प्रभारी दविंदर यादव और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मौजूद थे। इसी दौरान सांसद पद के लिए नाम पर सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के समर्थक आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन
Supporters of MP Gurjeet Singh Aujla and former Deputy CM Om Prakash Soni got into fight in meeting
आपस में भिड़ते औजला और सोनी के समर्थक। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की राय जानने के लिए पंजाब कांग्रेस की बैठक रखी गई थी। इस दौरान प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी में सांसद गुरजीत सिंह औजला और पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी के समर्थक आपस में उलझ पड़े। 
विज्ञापन


दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत राज्य भर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और अमृतसर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के नेता मौजूद थे। बैठक में नवजोत सिंह सिद्धू गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अमृतसर देहाती कांग्रेस भवन में अलग अलग नेता पंजाब प्रभारी दविंदर यादव की मौजूदगी मे अपने विचार रख रहे थे। इसी दौरान औजला और सोनी के समर्थक आपस में उलझ गए और नारेबाजी करने लगे। सोनी समर्थक मांग कर रहे थे कि एक हिन्दू नेता को अमृतसर से लोकसभा की टिकट मिलनी चाहिए। कांग्रेस में हमेशा ही हिंदुओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। वहीं मामले को लेकर दविंदर यादव ने कहा कि यह सिर्फ वर्कर्स मीटिंग है। इस बैठक में लोकसभा सीट के लिए कोई भी उम्मीदवार तय नहीं किया जाना है। यह बैठक सिर्फ वर्करों की राय के लिए रखी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed