{"_id":"630541f5407f7c773d4b0df9","slug":"sunshine-beat-sd-cricket-academy-by-20-runs-chandigarh-news-pkl46025482","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनशाइन ने एसडी क्रिकेट अकादमी को 20 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनशाइन ने एसडी क्रिकेट अकादमी को 20 रन से दी शिकस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सनशाइन क्रिकेट अकादमी ने एसडी क्रिकेट अकादमी को 20 रनों से हराकर दिनेश कुमार वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला मंगलवार को कैंबवाला क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
पहले खेलते हुए सनशाइन क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 207 के स्कोर पर सिमट गई। अर्णव ने शानदार 70 रन की पारी खेली। आदिराज सिंह ने 37 रन, तनुज ने 19 रन, राघव वर्मा ने 17 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में गिरीश ने 35 रन देकर चार विकेट, अंश ने 17 रन देकर दो विकेट, शौमिक ने 34 रन देकर दो विकेट, इवराज और अर्शदीप ने एक-एक विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडी क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 37.5 ओवर में कुल 187 के स्कोर पर सिमट गई।
टीम से युवराज सिंह ने सबसे अधिक 56 रन की पारी खेली। अनुराग ने 19 रन, अर्शदीप ने 20 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अभिनव शर्मा ने 31 रन देकर तीन विकेट, राघव वर्मा ने 30 रन देकर दो विकेट, अर्णव, तनुज, आदिराज, लक्ष्य ने एक-एक विकेट चटकाए। अर्णव को 70 रन और एक विकेट चटकाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।