फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar said decision on alliance with Akali Dal will be taken in Delhi

Punjab News: अकाली दल से गठबंधन पर फैसला चंडीगढ़ में नहीं, दिल्ली में होगा, सुनील जाखड़ ने दिया बड़ा बयान

Fri, 05 Jan 2024 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Jan 2024 07:52 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन होगा या नहीं... इसका फैसला हाईकमान करेगा। जालंधर या चंडीगढ़ में इस पर फैसला नहीं होगा। यह बात कही है भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने। 

विज्ञापन
Sunil Jakhar said decision on alliance with Akali Dal will be taken in Delhi
शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी, सहप्रभारी डॉ. नरेंद्र रैना, पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ जालंधर पहुंचे और भाजपा के तमाम मोर्चा के अध्यक्ष के साथ मीटिंग कर लोकसभा स्तर पर कार्यक्रम करने के लिए जुट जाने को कहा। विजय रुपाणी, नरेंद्र सिंह रैना और सुनील जाखड़ का प्रदेश महासचिव राकेश राठौर ने जिला पदाधिकारियों के साथ पुष्पगुच्छ व दोशाला से स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी, अशोक सरीन हिक्की समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

गठबंधन पर दिल्ली में होगा फैसला

अकाली दल से गठबंधन पर सुनील जाखड़ ने कहा कि यह फैसला दिल्ली में होगा, जालंधर या चंडीगढ में नहीं होगा। सुनील जाखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक सुखपाल सिंह खैरा को जमानत मिलने के बाद उन्हें तुरंत दूसरे केस में गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पता चलता है कि सरकार कितनी बौखलाई हुई है। आप सरकार अपनी शक्ति का गलत इस्तेमाल कर रही है। 

विज्ञापन

बैठक में पहुंचे सभी मोर्चा के अध्यक्ष

जालंधर में यह बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद रखी गई। बैठक में पंजाब भाजपा के सभी मोर्चा के अध्यक्षों को बुलाया गया था। इस दौरान तय किया गया कि अनुसूचित जाति के हित में किए गए केंद्र के कार्यों को एससी मोर्चा और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को महिला मोर्चा जनता के बीच ले जाएगा। हर लोकसभा क्षेत्र में रैली का आयोजन किया जाएगा। विजय रूपाणी ने पार्टी के सभी नेताओं और मोर्चा अध्यक्षों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed