फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Summers Temperature in Punjab, Haryana

रीजन में लोगों पर गर्मी की मार, पारा 46 के पार

Fri, 30 May 2014 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 May 2014 10:48 AM IST
विज्ञापन
Summers Temperature in Punjab, Haryana

जून के नजदीक आते ही सूरज ने भी अपने तेवर काफी गर्म कर दिए हैं। वीरवार को चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में पारे के रफ्तार पकड़ने से मानो सूरज से आग बरसने लगी।

विज्ञापन


हरियाणा में फतेहाबाद का पारा अधिकतम 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि हिसार और भिवानी में तापमान 46.0 डिग्री रहा। रोहतक, जींद, सोनीपत और सिरसा का तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा वहीं रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ का तापमान 44.5 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन


उधर पंजाब में लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ राज्य और नंगल सबसे गर्म रहे। यहां दोपहर दो बजे तक पारा 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जालंधर में तापमान 43 डिग्री और सरहिंद में 42 डिग्री रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में कर दी गई हैं छुट्टियां

Summers Temperature in Punjab, Haryana

सुबह 10 बजे के आसपास ही तपिश से पसीने छूटने लगते हैं। अभी तक तापमान 40 डिग्री से आसपास चल रहा था। कई निजी स्कूलों में तो छुटिटयां कर दी गई हैं ताकि बच्चों को गर्मी और लू से बचाया जा सके लेकिन सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों की हालत और भी बुरी है क्योंकि इन स्कूलों में एक जून से छुट्टियां होंगी।

तपती दोपहर में लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं जिसके चलते बाजार सूने हो चुके हैं। वहीं राजपुरा में वीरवार को पारा 43 डिग्री रहा और दोपहर तक पठानकोट में 42 डिग्री के पार जा पहुंचा। बढ़ती गर्मी में तपिश से लोग बेहाल हैं।

नौजवानों ने गर्मी से बचने के लिए आसपास की नहरों का रुख कर लिया है। एचएयू (हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी) के मौसम विभाग के अनुसार 30 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद 31 मई और 1 जून को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है।

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में बढ़ेगा पारा

Summers Temperature in Punjab, Haryana

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी व राजस्थान में लू चलेगी। इससे 48 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में 2-3 डिग्री वृद्धि होगी। एनसीआर में बृहस्पतिवार को पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है।

पालम सेंटर पर पारा 46 डिग्री दर्ज किया गया जबकि गुड़गांव का पारा 45.7, गाजियाबाद का 42.6 व नोएडा का 43.6 दर्ज किया गया। सफदरजंग मानक केन्द्र पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 43.7 दर्ज किया गया। हवा में नमी की न्यूनतम मात्रा 22 फीसदी रही जिससे दिन में सड़क पर निकलने वाले झुलसते रहे।

न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से एक डिग्री नीचे 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। जहां तक राहत की बात है तो 30 मई को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो 31 मई को उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लू के साथ-साथ आंधी-तूफान और बारिश होगी। इन्हीं दो दिन में अधिकतम तापमान थोड़ा रुकेगा। जबकि तुरंत बाद फिर वृद्धि होगी।

वीरवार को शहरों का तापमान

Summers Temperature in Punjab, Haryana
रविवार को हो सकती है बारिश
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार तक बारिश होने के पूरे आसार हैं, क्योंकि जब मौसम में उमस पैदा होती है तो बारिश की संभावना बढ़ जाती है।

फतेहाबाद46.7
हिसार46
कैथल45.5
मंडी गोबिंदगढ़ 44
नंगल 44
पानीपत43.8
जालंधर 43
राजपुरा 43
अंबाला42
चंडीगढ़41.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed