फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   summer vacations in government schools from today

Chandigarh News: सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आज से

Tue, 23 May 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
summer vacations in government schools from today
चंडीगढ़। बच्चों और परिजनों को अब गर्मी से राहत मिलेगी। चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में मंगलवार से गर्मियों की छुट्टियां पड़ गई हैं। अब 39 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे। सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की ट्रेनिंग और 10वीं और 12वीं में कंपार्टमेंट आए विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी। वहीं, जुलाई में बच्चे स्कूलों में कक्षाएं लगाने के लिए लौटेंगे। निजी स्कूलों में इस महीने के अंत तक छुट्टियां हो जाएंगी और जून के महीने में सभी स्कूल बंद रहेंगे। बच्चों और परिजनों को तपती धूप में स्कूल नहीं आना पड़ेगा। वहीं, सरकारी स्कूलों में समग्र शिक्षा के तहत नियुक्त हुए नए अध्यापकों के लिए ओरिएंटेशन सत्र, पढ़ाने के तरीकों और कार्यालय प्रबंधन आदि विषय पर ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा अन्य अध्यापकों के लिए भी ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी परंतु इसमें सभी अध्यापकों का आना अनिवार्य नहीं होगा। 10वीं और 12वीं के बच्चों के लिए भी स्कूल में कक्षाएं वैकल्पिक रहेंगी। बच्चों को कक्षा लगाना अनिवार्य नहीं होगा पर अध्यापक उनकी समस्याओं को हल करने के लिए स्कूल में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed