फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Summer schedule continues.. 96 daily flights from Chandigarh, three new domestic flights also started

Chandigarh News: समर शेड्यूल जारी.. चंडीगढ़ से रोजाना 96 फ्लाइट्स का अवागमन, तीन नई डोमेस्टिक फ्लाइट्स भी शुरू

Sat, 24 Feb 2024 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Summer schedule continues.. 96 daily flights from Chandigarh, three new domestic flights also started
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से समर शेड्यूल काे जारी कर दिया गया। इसके मुताबिक चंडीगढ़ से रोजाना 96 फ्लाइट्स का अवागमन होगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से जारी समर शेड्यूल में जानकारी दी गई। साथ ही तीन न्यू डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू की गई हैं, जिसमें हिसार, धर्मशाला और जम्मू शामिल है।फिलहाल नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए शहरवासियों को अभी इंतजार करना होगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आर सहाय ने बताया कि समर शेड्यूल 31 मार्च से लागू किया जाएगा, जिसमें तीन राज्यों के लिए नई फ्लाइट्स शुरू की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट से पहली उड़ान सुबह 5.30 बजे तथा अंतिम उड़ान रात 11.45 बजे की होगी। वहीं, उन्होंने कहा एयरपोर्ट 24 घंटे ऑपरेट हो रहा इसको लेकर एयरलाइंस से बात चल रही है। पैसेंजर फुुटफॉल को लेकर भी अथॉरिटी ने तैयारी कर ली हैं। इसमें एक घंटे में डिपार्चर के लिए 1140 पैसेंजर तथा अराइवल के 936 पैसेंजरो की उम्मीद है।बॉक्स
विज्ञापन

तीन डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू
एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से तीन नए डेस्टिनेशन के लिए न्यू फ्लाइट्स समर शेड्यूल में शामिल किया है। इसमें एयरलाइंस एयर ने हिसार व धर्मशाला तथा इंडिगो ने जम्मू के लिए न्यू फ्लाइट्स चलाने की घोषणा की। साथ ही कुछ एयरलाइंस ने दिल्ली, मुबंई तथा अहमदाबाद के लिए भी 1-1 फ्लाइट्स शुरू की है। ऐसे में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से समर शेड्यूल में तकरीबन 11 न्यू फ्लाइट्स शुरू की गई है। विंटर शेडयूल में 74 फ्लाइट्स थीं, वहीं समर शेड्यूल में 96 फ्लाइट्स हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
एप्रेन एरिया में अब 6 फ्लाइट्स होगी पार्क
अथॉरिटी की तरफ से एप्रेन एरिया बढ़ाने के साथ ही फ्लाइट्स की पार्किंग भी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रात के समय 5 फ्लाइट्स एप्रेन एरिया में पार्क होती थीं, लेकिन जारी समर शेड्यूल में अब रात को एप्रेन एरिया में 6 फ्लाइट्स पार्क होंगी। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10 बजे के बाद जो फ्लाइट्स अराइवल करेंगी वो अगले दिन सुबह चंडीगढ़ एयरपोर्ट से डिपार्चर करेंगी। ऐसे में इंडिगो की तरफ से न्यू फ्लाइट्स रात के समय पार्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए करना होगा इंतजार
अथॉरिटी की तरफ से समर शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन इसमें भी सिर्फ एक ही इंटरनेशनल फ्लाइट शामिल हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए शहरवासियों को इंतजार करना पड़ेगा। इस संबंध में अधिकारी ने बताया कि इंटरनेशनल एयरलाइंस से भी समर शेड्यूल के दौरान चार्ट मांगे थे, लेकिन किसी एयरलाइंस ने अभी तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स के संचालन को लेकर रुचि नही दिखाई है। प्रयास यही रहेगा कि दुबई के बाद एक दो और इंटरनेशनल फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो जाए।

बॉक्स
दिल्ली के लिए सबसे अधिक उड़ान भरती हैं एयरलाइंस
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए सबसे अधिक उड़ान होती है। जानकारी के अनुसार विंटर शेड्यूल में आठ फ्लाइट्स रोजाना उड़ान भरती थीं, लेकिन समर शेड्यूल में रोजाना 12 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी जो आना-जाना लेकर 24 फ्लाइट्स होगी। इसके बाद मुबंई व बंगलूरू के लिए छह-छह फ्लाइट्स, जयपुर व श्रीनगर के लिए चार-चार फ्लाइट, लेह व हैदराबाद के लिए दो-दो फ्लाइट, अहमदाबाद के लिए तीन फ्लाइट तथा कोलकता, धर्मशाला, गोवा, हिसार, इंदौर, जम्मू, लखनऊ, चेन्नई, पटना व पुणे के लिए एक-एक फ्लाइट्स शामिल हैं, यह सभी फ्लाइट्स रोजाना उड़ान भरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed