{"_id":"5d19e18c8ebc3e3c890ba31d","slug":"summer-holidays-increased-one-week-in-haryana-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी का असरः हरियाणा में एक सप्ताह बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, चंडीगढ़-पंजाब में खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी का असरः हरियाणा में एक सप्ताह बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, चंडीगढ़-पंजाब में खुले
Mon, 01 Jul 2019 04:07 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Jul 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश एक सप्ताह और बढ़ा दिया है। बच्चों को गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए यह निर्णय लिया है। सभी स्कूलों में (सरकारी और प्राइवेट) में एक सप्ताह के लिए अब और छुट्टियां रहेंगी। स्कूल अब आठ जुलाई को खुलेंगे। वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में आज यानि 1 जुलाई से सरकारी और निजी स्कूल खुल गए हैं।
विज्ञापन
गर्मी को लेकर चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों को किसी भी तरह की रियायत नहीं दी है। हालांकि कुछ निजी स्कूलों ने अपने स्तर पर गर्मियों की छुट्टियों को आठ जुलाई तक बढ़ा दिया है। वहीं, पंजाब में सरकार ने गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अगले आदेश तक सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 तक खुलेंगे।
विज्ञापन