{"_id":"581eb8414f1c1b452b43611d","slug":"sultanpur-bird-sanctuary-closed-due-to-bird-flu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुरी खबरः इस टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं जा पाएंगे आप, बड़ी वजह आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी खबरः इस टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं जा पाएंगे आप, बड़ी वजह आई सामने
सर्वेश कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 06 Nov 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूमने-फिरने के शौकीनों के लिए बुरी खबर। अब आप इस टूरिस्ट स्पॉट पर नहीं जा पाएंगे। इसके पीछे बड़ी वजह बताई जा रही है। दरअसल, सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी को बंद कर दिया है, वो भी बर्ड फ्लू के चलते। हरियाणा में बर्ड फ्लू की दस्तक के साथ ही पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हिसार में एक साथ कई बतखों की मौत के कारण का खुलासा होने के बाद यहां सैकड़ों बतखों को मार दिया गया।
वहीं बर्ड फ्लू का कहर रोकने के लिए शुक्रवार से सुल्तानपुर नेशनल बर्ड सेंचुरी (गुड़गांव) को भी बंद कर दिया गया है। खास बात है कि इस बर्ड सेंचुरी में अब तक करीब 12000 प्रवासी पक्षी पहुंच चुके हैं, जिससे बीमारी के फैसले का खतरा और बढ़ गया है। इसी वजह से एहतियात के तौर पर बर्ड सेंचुरी को बंद करने का फैसला लिया गया है।
सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में प्रत्येक वर्ष सितंबर-अक्तूबर के महीने से ही प्रवासी पक्षियों के आगमन का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस बार भी यहां मेहमान पक्षी पहुंचे हैं। इसी बीच हिसार में बतखों की मौत के बाद भोपाल भेजे गए उनके सैंपल की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर करीब 150 बतखों सहित वहां के पोल्ट्री फार्म में पाली गईं 750 मुर्गे-मुर्गियों समेत अन्य पक्षियों को पशुपालन विभाग की ओर से मार दिया गया है।

वायरस का असर न फैले, इसके लिए उठाया ये कदम
माइग्रेटरी बर्ड्स
- फोटो : डेमो फोटो
वायरस का असर आसपास के इलाकों में न फैले, इस लिहाज से हिसार में लेक से करीब एक किलोमीटर के दायरे में पोल्ट्री फॉम और खुले में भी रहने वाले मुर्गों और टर्की को मार दिया गया है। एडिशनल पीसीसीएफ (वाइल्ड लाइफ) पीपी. भोजवैद्य ने बताया कि सुल्तानपुर बर्ड सेंचुरी में चूंकि 10 हजार से अधिक प्रवासी पक्षी पहुंच चुके हैं।
यह पक्षी अलग-अलग शहरों का रुख न करें और इसके संपर्क में आम लोग न आए, इस लिहाज से सेंचुरी को आम लोगों के लिए बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भिंडावास सहित अन्य सेंचुरी में भी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि इस तरह की कोई भी शिकायत मिलते ही इसकी सूचना देकर, बचाव के लिए कदम उठाए जा सकें।
पशुपालन विभाग के महानिदेशक बीएस जाखड़ ने बताया कि भोपाल स्थित लैब में सैंपल की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद बतखों को मारा गया है। इसके अलावा आसपास के एक किलोमीटर के दायरे में भी मुर्गे, मुर्गियों और टर्की को मार दिया गया है, ताकि बर्ड फ्लू को पांव पसारने से रोका जा सके।