फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhraj Singh Niamiwala leader of Insaaf Morcha summoned by NIA

Faridkot: बहिबल गोलीकांड इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज सिंह नियामीवाला को NIA का नोटिस, 19 को दिल्ली बुलाया

Tue, 17 Sep 2024 07:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
Sukhraj Singh Niamiwala leader of Insaaf Morcha summoned by NIA
सुखराज सिंह नियामीवाला - फोटो : फाइल
फरीदकोट में साल 2015 के बहिबल गोलीकांड पीड़ित परिवार सदस्य व इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज सिंह नियामीवाला को केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने नोटिस जारी करके 19 सितंबर को एजेंसी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


इस नोटिस की पुष्टि करते हुए सुखराज सिंह ने कहा कि वह एजेंसी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे। जानकारी के अनुसार एनआईए की तरफ से जारी नोटिस में साल 2023 में गंभीर धाराओं के तहत दर्ज एक केस का विवरण दिया गया है और सुखराज सिंह से उक्त केस के बारे में पूछताछ किए जाने के आसार हैं। अपनी प्रतिक्रिया में सुखराज सिंह नियामीवाला में पंजाब के पक्ष में आवाज बुलंद करने वाले लोगों को दबाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्यों बुलाया गया है लेकिन वह पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे और उसके बाद ही विस्तारपूर्वक जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि हाल ही में एनआईए ने सांसद भाई अमृतपाल सिंह के करीबी रिश्तेदारों व साथियों के घरों पर दबिश दी थी और सुखराज सिंह नियामीवाला को नोटिस भी उसी कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed