फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhpreet Singh Budda Kussa Gang Facebook Post on Mohinder Pal Singh Bittu Murder in Nabha Jail

बुड्डा गैंग ने ली डेरा प्रेमी बिट्टू के कत्ल की जिम्मेदारी, फेसबुक पर लिखा- बेअदबी करने की सजा दी

Mon, 24 Jun 2019 09:55 AM IST
खुशबू गोयल रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 24 Jun 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
Sukhpreet Singh Budda Kussa Gang Facebook Post on Mohinder Pal Singh Bittu Murder in Nabha Jail
डेरा प्रेमी महिंदरपाल बिट्टू - फोटो : अमर उजाला
नाभा जेल में बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी सिरसा डेरा प्रेमी महिंदरपाल बिट्टू के कत्ल की जिम्मेदारी गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्डा गैंग ने ले ली है। सोशल मीडिया पर गैंग की ओर से एक पोस्ट डाली गई है। इसमें लिखा है कि उनके ग्रुप के लोगों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। अब जेल प्रशासन या पुलिस के अधिकारियों ने गुरसेवक सिंह व मनिंदर सिंह के साथ कोई ज्यादती की, तो वह पहले अपने घर-परिवार की सलामती के बारे में सोच लें।
विज्ञापन


फेसबुक पर लिखा गया है कि महिंदरपाल सिंह बिट्टू डेरा सिरसा प्रमुख का चेला था। उसने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की, जो एक बड़ा पाप है। पूरे मामले में वह मुख्य आरोपी था, इसलिए उसे इसकी सजा तो मिलनी ही थी। इसलिए हमारे साथी गुरसेवक सिंह व मनिंदर सिंह ने उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


अब गुरसेवक सिंह व मनिंदर सिंह पर पुलिस व जेल के अधिकारियों ने ज्यादती की, तो उनका ग्रुप सहन नहीं करेगा। ज्यादती करने वाले पुलिस व जेल के अधिकारी पहले अपने घर-परिवार के बारे में सोच लें। पोस्ट में लिखा है कि यह मामला हमारे ईष्ट का है। कोई और बात होती, तो चल भी जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कैदियों ने लोहे के सरिये से हमला करके मार डाला

नाभा जेल में बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी डेरा प्रेमी महिंदरपाल सिंह बिट्टू (49) निवासी फरीदकोट की दो अन्य कैदियों ने लोहे के सरिये से हमलाकर हत्या कर दी। महिंदरपाल सिंह अंडर ट्रायल कैदी था। सदर थाना नाभा में दोनों आरोपी कैदियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट अमरजीत भंगू ने बताया कि घटना शाम सवा पांच बजे की है।

बरगाड़ी बेअदबी मामले के मुख्य आरोपी महिंदरपाल सिंह बिट्टू का जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे मनिंदर सिंह व गुरसेवक सिंह के साथ झगड़ा हो गया। इसी दौरान मनिंदर और गुरसेवक जेल परिसर में पड़े लोहे के सरिये उठा लाए और महिंदरपाल पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जेल अधिकारी ने बताया कि जेल में निर्माण कार्य के लिए सरिया रखा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन घायल महिंदरपाल सिंह को नाभा के सिविल अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिंदरपाल सिंह के सिर में गंभीर चोटें लगी थीं। गौरतलब है कि महिंदरपाल सिंह को एसआईटी की ओर से पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और वह तभी से नाभा जेल में बंद था। वह डेरा सिरसा की 45 मेंबरी कमेटी का सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed