{"_id":"5bd1d83fbdec22697f67feac","slug":"sukhpal-singh-khaira-reached-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' से समझौते के लिए सुखपाल खैरा ने रखी ये शर्त, कहा- दिल्ली की दखलअंदाजी न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' से समझौते के लिए सुखपाल खैरा ने रखी ये शर्त, कहा- दिल्ली की दखलअंदाजी न हो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संगरूर (पंजाब)
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
सुखपाल खैरा
आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि जब तक उनके द्वारा बठिंडा में आयोजित रैली के सभी एजेंडे लागू नहीं किए जाते तब तक वह आम आदमी पार्टी से किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे। खैरा गुरुवार को संगरूर जेल में बंद भाई बचित्र सिंह व उनके अन्य साथियों से मिलने आए थे। उन्होंने कहा कि आपसी समझौते के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इसमें आम आदमी पार्टी ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
वह चाहते हैं कि सभी फैसले पंजाब की धरती पर हों। इसमें दिल्ली की कोई दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए। खैरा ने मांग की कि राज्य सरकार श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपियों को सजा दे। तीन साल बीत जाने के बाद अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जो दुखद है। उन्होंने कहा कि भाई बचित्र सिंह को यदि जल्द इंसाफ न मिला तो वह 29 अक्तूबर को एसएसपी संगरूर दफ्तर के सामने धरना देंगे।
विज्ञापन