फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhpal singh khaira attacks on captain amarinder singh

'आप' ने भाजपा और कांग्रेस पर किया पलटवार, लगाए गंभीर आरोप

Sat, 08 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 08 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
Sukhpal singh khaira attacks on captain amarinder singh
आप नेता सुखपाल खैहरा - फोटो : फाइल फोटो
'आप' ने आज प्रेस कांफ्रेस कर भाजपा और कांग्रेस पर पलटवार किया है। सुखपाल सिंह खैरा ने दोनों पार्टियों पर गंभीर आरोप लगाए है। भुलत्थ से आप के उम्मीदवार और पार्टी के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खैरा ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मिलकर फ्रैंडली मैच खेल रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में किए गए जमीन घोटाले की विजिलेंस जांच से कैप्टन को निकालने की मुख्यमंत्री बादल तैयारी कर चुके हैं। विजिलेंस के वकील भी कैप्टन को बेकसूर साबित करने की तैयारी में हैं। खैरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह खेल कैप्टन और बादल की मिलीभगत से चल रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को यहां प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान खैरा ने कहा कि भुलत्थ से उनकी जीत पक्की है। जुर्म के दलदल में धंसी बीबी जागीर कौर अगर खुद भी चुनाव लड़ती हैं तो इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आम लोगों के साथ-साथ एनआरआई भी उनके साथ हैं। अब इलाके में बीबी की माफियागीरी नहीं चलेगी। उन्होंने आवाज-ए-पंजाब के नेता नवजोत सिंह सिद्धू व बैंस ब्रदर्स को लेकर कहा कि उन्हें आप में शामिल हो जाना चाहिए था, क्योंकि यही उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed