फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhpal Singh Khaira and two other MLAs met Congress leader Rahul Gandhi today

सियासत: राहुल गांधी से सुखपाल खैरा समेत तीन विधायकों ने की मुलाकात, पंजाब एकता पार्टी का कांग्रेस में विलय

Thu, 17 Jun 2021 07:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Jun 2021 07:25 PM IST
सार

कैप्टन ने मिलकर थामा कांग्रेस का हाथ तीन जून को सुखपाल खैरा, मौड़ से विधायक जगदेव सिंह कमालू व भदौड़ से विधायक पीरमल सिंह धौला ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर कांग्रेस का हाथ थामा था। पंजाब कांग्रेस ने बताया था कि इन विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराने की अनुमति सोनिया गांधी ने दी थी। 

विज्ञापन
Sukhpal Singh Khaira and two other MLAs met Congress leader Rahul Gandhi today
पंजाब एकता पार्टी के तीन विधायकों ने की राहुल गांधी से मुलाकात। - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में समाधान समिति से मिलने के ठीक पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के जिन तीन विधायकों को कांग्रेस में शामिल कराया था वे गुरुवार को राहुल गांधी से मिलने पंहुचे। तीनों विधायक सुखपाल सिंह खैरा, जगदेव सिंह कमालू और पीरमल सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इनके साथ पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी थे। सूत्रों की के अनुसार कैप्टन इन तीनों विधायकों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना चाहते हैं।

विज्ञापन


राहुल से मिलने के बाद हरीश रावत ने कहा कि ये नेता आम आदमी पार्टी में बहुत महत्वपूर्ण थे। आग्रह पर ये कांग्रेस में आए हैं। तीनों नेता राहुल गांधी को धन्यवाद देने के लिए आए थे। सुखपाल सिंह खैरा ने कहा, हम तीनों ने कांग्रेस में शामिल होने का पहले ही निर्णय ले लिया था। अभी हमारी एक पार्टी है पंजाब एकता पार्टी, जिसका पूरे पंजाब में ढांचा है और सभी जिलों में जिला अध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन


विदेश में भी और बड़ी संख्या में एनआरआई हमारे समर्थक हैं। खैरा ने कहा कि एनआरआई समेत हमारे सभी साथी भी कांग्रेस में आएं, ताकि आने वाले दिनों में पंजाब को आगे ले जा सकें। खैरा ने सुनील जाखड़ को अपना पुराना सहयोगी बताया है और कहा कि उनके साथ बहुत समय काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खैरा ने कहा कि आप नेता अरविंद केजरीवाल को 2017 में बड़े पैमाने पर पंजाब के एनआरआई ने आम आदमी पार्टी को चुनाव में पैसे दिए थे लेकिन वो पैसे कहां गए किसी को नहीं पता। इतना जरूर है कि इस पैसे का पंजाब की जनता को कोई लाभ नहीं हुआ। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय की घोषणा कर दी।

राहुल गांधी का जन्मदिन सेवा कार्यों के जरिए मनाएगी कांग्रेस
उधर, पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाएगा। जाखड़ ने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर लोगों को पेश आ रही मुश्किलों के कारण राहुल गांधी ने इस साल भी अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय किया है।




राहुल गांधी ने पार्टी से भी आग्रह किया गया है कि वे केक काटने, नारेबाजी व बैनर पोस्टर लगाने जैसी गतिविधियां करने के बजाय उनके जन्मदिन पर जरूरतमंद व उन लोगों की मदद करें जिनकी जिंदगी व रोजी-रोटी कोविड से प्रभावित हुई है। प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से अपील है कि वे इस संकट में फंसे लोगों में मेडिकल किट, मास्क, सैनिटाइजर व राशन किट का वितरण करने जैसे सामाजिक कार्य करते हुए राहुल गांधी का जन्मदिन मनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed