फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhdev Singh Dhindsa raised three demands in front of the central government

पंजाब चुनाव: गठबंधन से पहले भाजपा के सामने ढींढसा की तीन मांगें, सिख कैदियों की रिहाई, आर्थिक पैकेज व चंडीगढ़ देने का मुद्दा उठाया

Tue, 21 Dec 2021 05:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Dec 2021 05:12 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी अकाली दल संयुक्त से साथ मिलकर चुनाव लड़ने का एलान किया है। हालांकि गठबंधन से पहले सुखदेव सिंह ढींढसा ने केंद्र सरकार के सामने तीन मांगें रखी हैं।

विज्ञापन
Sukhdev Singh Dhindsa raised three demands in front of the central government
सुखदेव सिंह ढींढसा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा से संभावित गठबंधन का हिस्सा बनने वाले अकाली दल संयुक्त के अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने भाजपा हाईकमान व मोदी सरकार के समक्ष पंजाब की तीन अहम मांगें (सिख कैदियों की रिहाई, पंजाब को चंडीगढ देने व आर्थिक पैकेज) रखी हैं। ढींढसा ने कहा कि भाजपा से गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। जल्द ही इस संबंध में पार्टी नेता निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के गंभीर मुद्दों को उठाकर उनका समाधान करवाने की कोशिश करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन


आचार संहिता से पहले मोदी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
पंजाब में अपनी सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा पंजाबियों की दुखती रग पर हाथ रख सकती है। पंजाबियों की गंभीर दिक्कतों की जानकारी लेकर मोदी सरकार, आचार संहिता लागू होने से पहले इस संबंध में बड़ा फैसला कर सकती है। पंजाब के विस चुनाव को लेकर पार्टी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी ने प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। नियुक्त प्रभारियों ने अपनी डयूटी संभालकर लोगों की नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


केंद्रीय नेतृत्व के सामने उठाया किसानों व व्यापारियों का मुद्दा
पंजाब भाजपा भी केंद्रीय संगठन के समक्ष अहम मांगें रखकर इनकी पूर्ति के लिए मोदी सरकार से आग्रह कर रही है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनोद गुप्ता ने बताया कि पंजाब के व्यापारियों व किसानों के कर्ज का मुद्दा केंद्रीय संगठन के समक्ष उठाकर आग्रह किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इनका समाधान करवाया जाए। इसके अलावा मंडी गोबिंदगढ़ व लुधियाना के व्यापारियों की दिक्कतों की जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल व मीनाक्षी लेखी ने ली है। उम्मीद है कि मोदी सरकार इस संदर्भ में जल्द कोई फैसला लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed