{"_id":"c75c9bb02714b416dc1cc90f29edf802","slug":"sukhbir-singh-says-sorry-to-jalalabad-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपको समय नहीं दे पाया इसलिए सॉरी: सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपको समय नहीं दे पाया इसलिए सॉरी: सुखबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Updated Mon, 28 Apr 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने एक समारोह को संबोधित करने से पहले जलालाबाद के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि वे अपने हलके में अधिक वक्त नहीं दे सके, क्योंकि उनके कंधों पर पूरे पंजाब की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि अकाली-भाजपा तेरह की तेरह सीटें जीत रही है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पंजाब में कांग्रेसी की तोपें सुनील जाखड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रताप सिंह बाजवा और अंबिका सोनी फुस्स हो जाएंगी।
केंद्र में भाजपा की सरकार व नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही पंजाब में विकास की लहर दौड़ पड़ेगी। सुखबीर ने कहा कि अकाली दल के प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया को न देखो, मोदी को वोट दो ताकि मोदी केंद्र में प्रधानमंत्री बने।
विज्ञापन
अरुण जेटली पंजाब से चुनाव जीतने के बाद केंद्र में खजाना मंत्री बनेंगे और पंजाब के विकास के लिए ग्रांट देंगे। सुखबीर ने कहा कि भाजपा किसान की हितैषी है। कांग्रेस ने हमेशा किसानों के साथ धोखा किया है और फसल के दामों का सही मूल्य नहीं दिया है।
विज्ञापन
सुखबीर ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर पंजाब के सीमांत जिलों को स्पेशल पैकेज दिया जाएगा ताकि विकास हो सके। इस मौके पर शेर सिंह घुबाया के अलावा अन्य अकाली नेता उपस्थित थे।