फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Singh Badal targets Congress over sacrilege incidents

पंजाब: सुखबीर बोले- बेअदबी पर राजनीति कर रही कांग्रेस, न्यायिक जांच का क्यों नहीं दिया आदेश, प्रकाश सिंह बादल ने भी साधा निशाना

Tue, 21 Dec 2021 01:34 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/लंबी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/लंबी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Dec 2021 01:34 AM IST
सार

सुखबीर सिंह बादल ने बेअदबी मामलों पर राजनीति करने का आरोप कांग्रेस पर लगाया है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि कांग्रेस सरकार ने न्यायिक जांच का आदेश नहीं दिया है। बल्कि पुलिस से जांच कराई जा रही है। वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बेअदबी की कोशिश की घटनाओं के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन
Sukhbir Singh Badal targets Congress over sacrilege incidents
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि कांग्रेस जघन्य अपराध के अपराधियों को पकड़ने के बजाय बेअदबी के संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना चाहती है और यही कारण है कि श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की हालिया घटनाओं की न्यायिक जांच के आदेश नहीं दिए हैं।

विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बेअदबी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। इससे उनका हौंसला बढ़ा है। यही कारण है कि अब इस तरह की और घटनाएं हो रही हैं लेकिन अब भी कांग्रेस पार्टी ने सबक नहीं सीखा है। अब भी इसने पूरे षडयंत्र की तह तक जाने के लिए मामले को उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा जज को देने के बजाय बेअदबी की हालिया घटनाओं के पुलिस जांच के आदेश दिए हैं। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विपरीत अकाली दल इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने श्री दरबार साहिब सरोवर में श्री गुटका साहिब की बेअदबी की घटना के मामले में ठोस कार्रवाई करने से इनकार करने पर उसके इरादों पर सवालिया निशान खड़ा किया था। अपराधी को पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया। इस मामले में कोई निर्णायक कार्रवाई करने में विफल रहे। कांग्रेस सरकार की ओर से जानबूझकर की गई ढिलाई के कारण श्री हरमंदिर साहिब के पवित्र स्थान में बेअदबी का एक और विद्रोही मामला सामने आया। इस बीच पूछे जाने पर कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

सुखबीर ने कहा कि वह जलालाबाद हलके से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि एक बार अकाली दल और बसपा की सरकार बनने के बाद फिरोजपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने के लिए राय सिख समुदाय से उम्मीदवार को उतारा जाएगा। इस मौके पर फाजिल्का ब्लॉक समिति की मौजूदा चेयरपर्सन बागोबाई और उनके पति कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अकाली दल में शामिल हो गए। इस मौके पर फाजिल्का के उम्मीदवार हंस राज जोशन व अबोहर के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह रिणवा के अलावा पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।

श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की कोशिश की घटना के लिए कांग्रेस जिम्मेदार: बादल
प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी दोनों ही प्रदेश का भला नहीं कर सकती। सूबे के हितों के बारे में सोचने वाली सिर्फ एक ही पार्टी है वो है शिअद। इस दौरान बादल ने सूबे की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन-कानून नाम की कोई चीज नहीं है। असामाजिक तत्वों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि बीते दिनों एक व्यक्ति श्री हरमंदिर साहिब में दाखिल होकर बेअदबी की कोशिश करता है। इस घटना के लिए कांग्रेस सीधे तौर पर जिम्मेदार है। चार दिनों में तीन डीजीपी बदल दिए गए हैं। रोज अधिकारी बदले जा रहे हैं। बादल ने कहा कि राज्य में नशा बढ़ गया है। बड़ी मात्रा में रोजाना नशा पकड़े जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वेतन की बात करें तो मुलाजिमों का तो दूर विधायकों को भी अभी तक वेतन नहीं मिला है।    

बादल होंगे सुखबीर के ऊपर सुपर मुख्यमंत्री, जो सिर्फ लंबी हलका संभालेंगे: हरसिमरत 
हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पहले तो प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री होने के नाते पूरा राज्य संभालते थे। मगर इस बार वे सुखबीर बादल के ऊपर सुपर मुख्यमंत्री होंगे जो सिर्फ लंबी हलका संभालेंगे। इस लिए लंबी के लोग बादल को मनाएं कि लंबी को सेवा के लिए उनकी जरुरत है। राज्य को चन्नी, केजरीवाल या राजा वड़िंग जैसे नेताओं का नेतृत्व नहीं बल्कि प्रकाश सिंह बादल जैसे नेता का नेतृत्व चाहिए। 

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि प्रदेश में जितने भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेंगे। प्रकाश सिंह बादल उन सब में सबसे ज्यादा अनुभव रखने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी ने तो पंजाब को बहुत बुरे हालातों में छोड़ दिया है। प्रदेश के लोगों को प्रकाश सिंह बादल के 70 वर्षों के सियासी अनुभव का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चुनाव मुहिम में चाहे वे वोट मांगने आएं या न आएं, मतदाताओं को उन्हें बहुमत से जिताने का विश्वास दिलाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed