फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir singh badal on Punjab assembly elections exit polls

एक्जिट पोल को सुखबीर ने बताया फेल, बोले- हैट्रिक मारेगी अकाली-भाजपा

Fri, 10 Mar 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब) Updated Fri, 10 Mar 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir singh badal on Punjab assembly elections exit polls
प्रेस वार्ता में बोलते उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल - फोटो : File Photo
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल बरनाला के गांव फरवाही में वीरवार को डेरा बच्छुआना के मुखी बाबा करम चंद से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। सुखबीर बादल का यह दौरा गुप्त रखा गया था, लेकिन मीडिया को पता लगने के कारण मीडिया कर्मी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

 
इस मौके पर सुखबीर ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी की तरह कांग्रेस भी जीतने के दावे करती थी, लेकिन लगातार दो बार राज्य में अकाली-भाजपा सरकार ही बनी। इस बार भी आप और कांग्रेस से पक्ष में किए जा रहे सभी सर्वेक्षण फेल होंगे और आप व कांग्रेस की हवा निकल जाएगी। राज्य में अकाली-भाजपा तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक मारेगी। बाबा करम चंद के डेरे में पहुंचने संबंधी सुखबीर ने कहा कि उनको नहीं पता की यह डेरा है, वह तो संतों को मिलने आए हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि डेरा बच्छुआणा के बाबा करम चंद से आशीर्वाद लेने के लिए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर भी गुप्त तौर पर हर महीने पहुंचती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed