{"_id":"62d7b26450b20802316c3741","slug":"sukhbir-singh-badal-and-harsimrat-kaur-badal-demand-to-release-of-bandi-singhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सुखबीर व हरसिमरत कौर बादल ने गृह और रक्षा मंत्री के सामने किया प्रदर्शन, 'बंदी सिंहों' की रिहाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सुखबीर व हरसिमरत कौर बादल ने गृह और रक्षा मंत्री के सामने किया प्रदर्शन, 'बंदी सिंहों' की रिहाई की मांग की
Wed, 20 Jul 2022 01:19 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:19 PM IST
सार
हाल ही संपन्न संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने बंदी सिहों की रिहाई को मुद्दा बनाया था। हालांकि पार्टी को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री के सामने प्रदर्शन करते सुखबीर और हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और फिरोजपुर से सांसद सुखबीर सिंह बादल व बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कई वर्षों से विभिन्न जेलों में बंद 'बंदी सिंह' (सिख कैदियों) की रिहाई की मांग की है। दोनों नेताओं ने हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने राजोआणा की मौत की सजा को कम करने और श्री गुरु नानकदेव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर 2019 में आजीवन कारावास की सजा पूरी करने वाले आठ सिख बंदियों को रिहा करने की प्रतिबद्धता को सरकार को याद दिलाया। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सिख समुदाय भारत सरकार के फैसले की प्रतीक्षा कर रहा है। बता दें कि हाल ही संपन्न संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने बंदी सिहों की रिहाई को मुद्दा बनाया था।
विज्ञापन
SAD MPs incl Sukhbir Singh Badal & Harsimrat Kaur Badal demand from Union Ministers Amit Shah, Nitin Gadkari & Rajnath Singh the release of 'Bandi Singhs' (Sikh prisoners) who have been languishing in various jails for many years pic.twitter.com/WoHe3xI47I
— ANI (@ANI) July 20, 2022
विज्ञापन