{"_id":"cd51b7a3c201bce0b6b05554825cedb9","slug":"sukhbir-badal-were-afraid-to-slapped-in-front-of-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लड़की के सामने थप्पड़ खाने से डरते थे सुखबीर बादल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लड़की के सामने थप्पड़ खाने से डरते थे सुखबीर बादल'
शंकर सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Apr 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार कक्षा में हिसाब का सवाल हल करने को कहा तो अचानक सुखबीर बादल अपनी बगल में बैठी लड़की से कॉपी करने लगे। इतने में उसे खडे़ होने को कहा और एक तमाचा सुखबीर के गाल पर मार दिया।
विज्ञापन
तमाचे के बाद सुखबीर फूट-फूट कर रोने लगा। उस रात जब मैं अपने घर डिनर कर रहा था तो सुखबीर का फोन आया और मुझसे मिलने की इच्छा जाहिर की।
मैंने कहा कि खाने के बाद मुझसे मिल लेना। सुखबीर रात को मेरे पास आया और कहा सर जी जितने थप्पड़ मारने हैं, अब मार लो, बस कुड़ियां दे सामने ना मारया करो, बड़ी शर्म आंदी है। यह कहना है सुखबीर बादल के टीचर रहे राजेश पुरी का।
विज्ञापन
राजेश कसौली के द लोरेंस स्कूल, सनावर में 1978 से लेकर 2006 तक मैथ के टीचर रहे हैं। सनावर स्कूल, कसौली में मुंबई हीरोज और ओल्ड सनावर टीम के बीच मुकाबला देखने पहुंचे पंचकूला के राजेश पुरी ने स्कूल में बीते पुराने दिनों की यादों को ताजा किया।
विज्ञापन
उन्होंने अपने पूर्व विद्यार्थियों के बारे में बताया, जिसमें से सुखबीर बादल थे। राजेश ने बताया कि जब भी सुखबीर बादल मिलने आते हैं, वह यही कहते हैं कि आपके थप्पड़ नहीं भूलता।
राजेश ने बताया कि सुखबीर दो साल पहले जब सनावर स्कूल के फाउंडेशन-डे पर आए, तब भी उन्होंने यही बात कही थी।
राजेश ने कहा कि उमर अब्दुल्ला पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। उमर में लीडरशिप क्वालिटी बचपन से ही थी। इसलिए वह स्कूल का हेड ब्वाय भी बने। राजेश ने नेस वाडिया को भी पढ़ाया है।